Love Birds Care Tips: सुंदर दिखते हैं… लेकिन नाज़ुक होते लव बर्ड्स, पालने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Love Birds Care Tips: सुंदर दिखते हैं… लेकिन नाज़ुक होते लव बर्ड्स, पालने से पहले जान लें ये जरूरी बातें


Love Birds Care Tips: आज के समय में लोगों को घरों में कुत्‍ते-ब‍िल्‍ली पालने का बहुत शौक है. आप सोशल मीडि‍या पर भी एक से एक सुंदर-सुंदर कुत्‍ते ब‍िल्‍ल‍ियों काे देखते होंगे. वहीं कुछ लोग हैं ज‍िन्‍हें बर्ड्स का शौक होता है. अगर आपको लव बर्ड्स पसंद हैं तो उनका ख्‍याल भी कुछ ज्‍यादा ही रखना होता है. रंग-बिरंगे और चहकते हुए लव बर्ड्स भला क‍िसे नहीं पसंद होते हैं. ये किसी का भी दिल जीत सकते है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नन्हे बर्ड्स जितने सुंदर दिखते हैं, उनकी देखभाल उतनी ही जिम्मेदारी भरी होती है, इस विषय पर लोकल 18 को विस्तार से जानकारी दी है रीवा के विटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ प्रोफेसर एंड हेड डाॅ. एके मिश्रा ने. वो कहते हैं कि ये बिल्कुल गलत है बात है कि लव बर्ड्स के जोड़े में अगर एक कि मृत्यु हो जाए तो दूसरे की मृत्यु 42 के अंदर अपने आप ही मृत्यु हो जाती है.

समय और खेलने की आजादी
लव बर्ड्स अकेलेपन से जल्दी परेशान हो जाते हैं, उन्हें प्यार, समय और खेलने की आजादी चाहिए होती है. कई बार हम बिना सोच‑समझे केवल शौक पूरा करने के ल‍िए इन्हें जोड़े में न लाकर एक अकेला ही लव बर्ड्स घर ले आते हैं, लेकिन फिर उनका ध्यान ठीक से नहीं रख पाते. इससे न सिर्फ पक्षी का मन खराब होता है, बल्कि वो बीमार भी पड़ जाते हैं. हर माह उनका जब प्रजनन चक्र आता है जो बिल्कुल प्रकृतिक है.

उन्‍हें हमेशा जोड़े में लाएं
लव बर्ड्स को पालने के ल‍िए कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए ताक‍ि तो वो भी खुश रहें और आप भी. इससे आपके घर में और लव बर्ड्स में प्‍यारा सा र‍िश्‍ता बन सकता है. अगर आप लव बर्ड्स ला रहे हैं तो आपको ये जानना जरूरी है क‍ि उन्‍हें हमेशा जोड़े में लाएं. दरअसल ये अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं. कुछ ही द‍िनों में ये परेशान हो सकते हैं. लव बर्ड्स को अगर जोड़ी में लाएं तो वे ज्यादा खुश रहते हैं, अगर आप उन्‍हें अकेला ला रहे हैं, तो उन्‍हें प्यार और समय खूब देना होगा.

हमेशा उन्‍हें प‍िंजरे में न रखें
इन्‍हें उड़ना पसंद है, इसल‍िए पिंजरे को इतना बड़ा लेकर आएं क‍ि वो आराम से हिल‑डुल सकें. पिंजरा ऐसी जगह रखें जहां रोशनी और ताजी हवा भी आती हो. आप हमेशा उन्‍हें प‍िंजरे में न रखें, इससे उनका मन ऊब सकता है. अगर आप चाहते हैं कि लव बर्ड खुश रहे तो रोजाना उन्‍हें थोड़ी देर के ल‍िए पिंजरे से बाहर जरूर निकालें, उड़ना और इधर‑उधर घूमना इन्हें अच्छा लगता है. इन्‍हें बीज, हरी सब्जियां और फल खाना बेहद पसंद होता है, कभी भी इन्‍हें पैक्‍ड आइटम्‍स न दें. इन्‍हें नहलाएं भी जरूर, क्‍योंक‍ि इन्‍हें नहाना बेहद पसंद है.

धुआं या सीधा धूप से दूर रखें
आप एक छोटी कटोरी में पानी रख सकते हैं जिसमें वो खुद नहा सकते हैं. पिंजरे में कुछ रंग-बिरंगे और हल्के खिलौने भी रख दें, ताक‍ि वे खेलते रहें. इससे उनका मन लगा रहेगा. कभी‑कभी इनके नाखून या पंख बहुत ज्‍यादा बढ़ जाते है, तो उन्हें ट्रिम करवाना भी जरूरी होता है, इसके लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें. इन्हें ठंडी हवा, धुआं या सीधा धूप से दूर रखें. अगर आपके लव बर्ड्स सुस्त लग रहे हैं तो डॉक्‍टर के पास लेकर जाएं.



Source link