Last Updated:
Shubman Gill Play for Punjab: हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया गया. इस टीम में शुभमन गिल को शामिल नहीं किया है. शुभमन गिल टीम के ऐलान से पहले टी20 टीम के उपकप्तान थे, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है.
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को हाल ही में टी20 टीम से बाहर कर दिया गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था. इसके कारण शुभमन को आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए लिए भी भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. ऐसे में टीम से बाहर होते ही शुभमन गिल ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलने का फैसला किया है.
शुभमन गिल को दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 50 ओवर के फॉर्मेट में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में शामिल किया गया है. यह चयन बीसीसीआई की राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में जरूरी भागीदारी के निर्देश के मुताबिक किया गया है. गिल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में नहीं लिया गया है.
अर्शदीप और अभिषेक मिल रहा है लगातार मौक
अभिषेक और अर्शदीप भारत के लिए लगातार टी20 मैच खेलते हैं. अगर अर्शदीप को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की टीम में चुना जाता है तो वह और गिल विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती दो या तीन मैच ही खेल पाएंगे. अभिषेक कुछ ज्यादा मैचों में टीम का हिस्सा रह सकते हैं. पंजाब को ग्रुप सी में मजबूत मुंबई के साथ रखा गया है.
टीम अपने पहले दो मैच महाराष्ट्र (24 दिसंबर) और छत्तीसगढ़ (26 दिसंबर) के खिलाफ खेलेगी. मुंबई और पंजाब का मुकाबला आठ जनवरी को होगा और उस वक्त मुंबई के रोहित शर्मा और पंजाब के गिल दोनों ही उपलब्ध नहीं होंगे.
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम:
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी और सुखदीप बाजवा.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें