शुभमन गिल टीम में क्यों नहीं हैं? सवाल सुनते ही गौतम गंभीर चुप, एयरपोर्ट पर मीडिया से यूं बच निकले हेड कोच

शुभमन गिल टीम में क्यों नहीं हैं? सवाल सुनते ही गौतम गंभीर चुप, एयरपोर्ट पर मीडिया से यूं बच निकले हेड कोच


Gautam Gambhir on Shubman Gill: टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम खिताब डिफेंड करने उतरेगी, लेकिन जिस फैसले की चर्चा सबसे ज्यादा है, वह शुभमन गिल का ड्रॉप होना है. पिछले एक साल से टीम के उपकप्तान रहने वाले गिल को जगह नहीं दी गई है. इसे लेकर बहस जारी है कि उन्हें जगह मिलनी चाहिए थी या नहीं? इसे लेकर जब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर से सवाल किया गया तो वह चुप हो गए और मीडिया से बिना कुछ कहे बच निकले.

दरअसल, गौतम गंभीर 21 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए. उन्हें मीडिया ने घेरा और पूछा कि शुभमन गिल टीम में क्यों नहीं हैं? तो हेड कोच बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से सीधे कार में बैठकर निकल गए. उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर घिरे गंभीर से पत्रकार सवाल करते रहे, लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया.

शुभमन गिल को क्यों किया गया ड्रॉप?

इसमें कोई शक नहीं है कि शुभमन गिल अच्छे खिलाड़ी हैं. तीनों फॉर्मेट में वह खुद को साबित भी कर चुके हैं. उन्हें इसलिए बाहर किया गया, क्योंकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछला साल यानी 2025 उनके लिए बेहद खराब गया. बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं निकली. खासकर एशिया कप 2026 के बाद तो उनके बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं आई. मौके मिलते गए और वह फ्लॉप होते रहे. पूरे साल उन्होंने 15 पारियों में सिर्फ 291 रन किए. हाई स्कोर 47 रन रहा और स्ट्राइक रेट करीब 137 का रहा. ऊपर से पैर की उंगली में चोट के चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी T20I भी नहीं खेल पाए थे. यहीं से रेस में वह पीछे छूटते चले गए.

Add Zee News as a Preferred Source


वहीं शुभमन गिल को बाहर किए जाने पर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गिल को ड्रॉप किए जाने पर कॉम्बिनेशन और निरंतरता की बात कही. अगरकर द्वारा विकेटकीपर-टॉप ऑर्डर जैसे विकल्पों का हवाला दिया गया और यह भी माना गया कि गिल का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है, मगर क्यों? इसका सीधा, ठोस जवाब अब भी धुंधला है.

अजीत अगरकर ने क्या कहा था?

टीम का ऐलान करने के बाद अजीत अगरकर ने कहा था कि ‘शुभमन गिल उपकप्तान थे, लेकिन अब टीम में नहीं हैं. पहले अक्षर पटेल टी20 टीम के उपकप्तान थे. निरंतरता की बात करें तो आपको कई सारे कॉम्बिनेशन ध्यान में रखने होंगे. अगर आपका विकेटकीपर टॉप ऑर्डर में बैटिंग करेगा, जितेश शर्मा का विकल्प भी था. शुभमन गिल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनका बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है.’

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में नहीं चलेगी गंभीर की मनमानी! सूर्या देंगे बड़ी कुर्बानी, कप्तान के इस बयान ने मचाई सनसनी





Source link