‘जब भगवान को नहीं छोड़ते, तो खिलाड़ियों को कहां छोड़ेंगे’, T20 वर्ल्ड कप में टीम चयन को लेकर क्या बोले कुलदीप यादव के कोच

‘जब भगवान को नहीं छोड़ते, तो खिलाड़ियों को कहां छोड़ेंगे’, T20 वर्ल्ड कप में टीम चयन को लेकर क्या बोले कुलदीप यादव के कोच


Last Updated:

T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में चुनी गई टीम को लेकर लोगों में काफी भरोसा है. वहीं टीम में कुलदीप यादव के चयन को लेकर उनके कोच कपिल पांडे ने कहा कि यह उनकी मेहनत और काबिलियत का नतीजा है.

कानपुर: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में कुलदीप यादव के चयन की घोषणा होते ही कानपुर में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस चयन पर कुलदीप के कोच कपिल पांडे ने इसे मेहनत और संघर्ष का सच्चा इनाम बताया. उन्होंने कहा कि कुलदीप ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया है कि उनका चयन किसी सिफारिश का नहीं, बल्कि काबिलियत का नतीजा है.

कोच कपिल पांडे ने कहा कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में चुनी गई यह टीम युवा जोश और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है. उन्होंने भरोसा जताया कि यह टीम बड़े मंच पर दबाव को अच्छे से संभालेगी और शानदार प्रदर्शन करेगी. कोच के अनुसार, ऐसे टूर्नामेंट में अनुभवी खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम होती है और कुलदीप जैसे गेंदबाज टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.

कुछ फैसलों पर निराशा, लेकिन संतुलन मजबूत

कोच ने स्वीकार किया कि शुभमन गिल के टीम में न होने से थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन की मौजूदगी से टीम पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि स्पिन विभाग इस वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

रोवर्स ग्राउंड से मिली पहचान

कपिल पांडे ने बताया कि कुलदीप यादव ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कानपुर के रोवर्स ग्राउंड से की थी. वहीं लगातार मेहनत और अनुशासन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया. आज जब वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने हैं, तो यह पूरे कानपुर के लिए गर्व की बात है. कुलदीप के चयन से रोवर्स ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है. हर युवा खिलाड़ी चाहता है कि कुलदीप वर्ल्ड कप में भी अपनी घातक गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाएं.

आलोचना पर दो टूक

कोच का कहना है कि कुलदीप की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती. चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर कोच कपिल पांडे ने साफ कहा कि भारत में आलोचना आम बात है. चयनकर्ता खिलाड़ियों के अनुभव, फॉर्म और टीम की जरूरत देखकर ही फैसला लेते हैं. ऐसे में कुलदीप के चयन पर सवाल उठाना गलत है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homecricket

T20 वर्ल्ड कप में टीम चयन को लेकर कुलदीप यादव के कोच का बड़ा बयान, क्या बोले



Source link