देवास में खेड़ापति हनुमान मंदिर को फल-फूलों से सजाया: भक्तों ने किए विशेष स्वरूप के दर्शन, रात को हुई महाआरती – Dewas News

देवास में खेड़ापति हनुमान मंदिर को फल-फूलों से सजाया:  भक्तों ने किए विशेष स्वरूप के दर्शन, रात को हुई महाआरती – Dewas News



देवास शहर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर को भक्तों द्वारा फल और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मंगलवार को इस विशेष श्रृंगार के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और रात में आयोजित महाआरती में शामिल हुए।

.

मंदिर को सजाने में लगभग दो दिन का समय लगा। भक्तों ने विभिन्न प्रकार के ताजे फल और फूलों का उपयोग कर मंदिर परिसर में एक ‘फल वाटिका’ का निर्माण किया। फलों की मंडी से विशेष रूप से ताजे फल लाकर यह सजावट की गई।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि खेड़ापति हनुमान जी को शहर का नगर अध्यक्ष माना जाता है। उनके पूजन-पाठ से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष श्रृंगार के बाद भगवान का भव्य पूजन, अभिषेक और महाआरती की गई। इससे पहले भी मंदिर को आमों से सजाया जा चुका है।

यह खेड़ापति हनुमान मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है और यहां भगवान हनुमान जी की स्वयंभू प्रतिमा स्थापित है। मंदिर की भव्यता और यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में विख्यात हैं।

मंदिर में की गई सजावट को देखकर भक्तों ने भगवान के दिव्य स्वरूप और भक्ति का विशेष आनंद लिया। कई वर्षों से यहां दर्शन करने आ रहे भक्तों का कहना है कि खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन करने से उन्हें खुशी मिलती है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।



Source link