नशे में धुत युवती ने महिला दुकानदार का गला पकड़ा: थप्पड़ मारे, पुलिस से बोली- मेरा हाथ क्यों पकड़ा; रतलाम की दो बत्ती चौपाटी पर हंगामा – Ratlam News

नशे में धुत युवती ने महिला दुकानदार का गला पकड़ा:  थप्पड़ मारे, पुलिस से बोली- मेरा हाथ क्यों पकड़ा; रतलाम की दो बत्ती चौपाटी पर हंगामा – Ratlam News


शोर सुनकर आसपास के दुकानदार जमा हुए और किसी तरह मामला शांत कराया।

रतलाम के दो बत्ती चौपाटी पर सोमवार रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवक और युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया। बात इतनी बढ़ी कि उन्होंने पानी-पतासे वाले और बीच-बचाव करने आए पराठे वाले दंपती के साथ मारपीट कर दी।

.

सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवती महिला सब-इंस्पेक्टर से भी उलझ गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चौपाटी पर पराठे की दुकान लगाने वाली रीना गुप्ता (पति मयंक गुप्ता) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पास में रमेश गुर्जर की पानी-पतासे की दुकान है। वहां आरोपी युवक-युवती आए और खिलाने की बात पर रमेश को गालियां देने लगे। जब रमेश ने मना किया तो वे झूमाझटकी पर उतर आए।

रीना और उनके पति मयंक ने जब बीच-बचाव की कोशिश की, तो युवती ने रीना का गला पकड़ लिया और थप्पड़ मारे। वहीं, साथ आए युवक ने मयंक के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार जमा हुए और किसी तरह मामला शांत कराया।

व्हाइट जैकेट् में युवती को पुलिस थाने में समझाते हुए।

महिला SI से उलझी, बोली- दीवान जी ये होश में नहीं है

हंगामे की सूचना पर स्टेशन रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सब-इंस्पेक्टर ने जब युवती का हाथ पकड़कर उसे ले जाने की कोशिश की, तो वह भड़क गई। युवती ने हंगामा करते हुए कहा- “मेरा हाथ क्यों पकड़ा है?” युवती की हालत देख खुद सब-इंस्पेक्टर अपने साथियों से कहती नजर आईं कि “यह होश में नहीं है, क्या करें दीवान जी।” इसके बाद युवती फोन पर बात करते हुए वहां से चली गई।

थाने में भी दीं धमकियां- मुझे जेल में डाल दो

पुलिस युवती और युवक को थाने लेकर पहुंची, तो वहां भी उनका ड्रामा खत्म नहीं हुआ। युवती पुलिस के सामने ही फरियादी पक्ष को बाहर निकालने और देख लेने की धमकी देती रही। वह चिल्लाती रही कि “मैं क्या कर सकती हूं, बता नहीं सकती। भले ही मुझे जेल में डाल दो।” पुलिसकर्मी उसे लगातार समझाते रहे।

रात में मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंची।

रात में मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंची।

इनके खिलाफ हुआ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों की पहचान गौरव शर्मा (पिता संजय शर्मा) निवासी राजीव नगर और दिव्या चौहान (पिता मनोहर सिंह) निवासी टैंकर रोड के रूप में की है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि दोनों के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link