Last Updated:
Yuzvendra Chahal buys BMW Z4: युजवेंद्र चहल ने नई BMW Z4 कन्वर्टिबल खरीदी, जिसकी कीमत 87.90 लाख रुपये से ज्यादा है. चहल ने सोशल मीडिया पर माता-पिता संग डिलीवरी की तस्वीरें शेयर कीं. चहल वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके फैंस उन्हें जल्द ही मार्च में शुरू होने वाले आईपीएल में देखेंगे.
नई दिल्ली. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नई लग्जरी गाड़ियों की खरीदारी को लेकर सुर्खियों में हैं. अब इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में एक नई BMW Z4 कन्वर्टिबल खरीदी है. लेग स्पिनर चहल ने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार की डिलीवरी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 87.90 लाख रुपये से ज्यादा है.
युजवेंद्र चहल का X पोस्ट
युजवेंद्र चहल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अपनी नई कार उन दो लोगों के साथ घर लाया, जिन्होंने मेरे हर सपने को सच किया. अपने माता-पिता को यह उपलब्धि हासिल करते देखना ही असली लग्जरी है.” तस्वीरों से पता चलता है कि चहल ने कार का थंडरनाइट मेटैलिक कलर चुना है. इसके अलावा यह कार भारतीय बाजार में अल्पाइन व्हाइट, ब्लैक सैफायर मेटैलिक, एम पोर्टिमाओ ब्लाउ मेटैलिक, सैन फ्रांसिस्को रेड मेटैलिक और स्काईस्क्रेपर ग्रे मेटैलिक रंगों में भी उपलब्ध है.
Brought my new car home with the two people who made every dream possible. Watching my parents witness and relish this milestone is the real luxury. ❤️🫂🧿 pic.twitter.com/UL1ZOvmH97