व्यापारी के मुनीम से लूट के आरोपी नेपाल से गिरफ्तार: 70 सीसीटीवी कैमरे तलाशे, काठमांडू से पकड़ाए, 14 लाख रुपए छीनकर भागे थे – Sagar News

व्यापारी के मुनीम से लूट के आरोपी नेपाल से गिरफ्तार:  70 सीसीटीवी कैमरे तलाशे, काठमांडू से पकड़ाए, 14 लाख रुपए छीनकर भागे थे – Sagar News


लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सागर में गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ लूट की वारदात करने वाले फरार दो आरोपियों को पुलिस ने नेपाल के काठमांडू से गिरफ्तार किया है। आरोपी काठमांडू में स्थित एक धर्मशाला में रुके हुए थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को सागर लेकर आई है। जहां उनसे पूछताछ की

.

पुलिस के अनुसार, गल्ला व्यापारी पंकज केशरवानी की पंकज ट्रेडर्स के नाम से मंडी में दुकान है। वे अनाज खरीदने का काम करते हैं। 15 दिसंबर को उनका मुनीम सुधीर दीक्षित भगवानगंज स्थित एसबीआई बैंक शाखा से पैसे निकालने गया था। बैंक से पैसे निकालने के बाद वह वापस मंडी लौट रहे थे। तभी मंडी से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

आंखों पर मिर्ची पाउडर मारा और डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान बदमाश 14 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग निकले। वारदात देख लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान आरोपी भूपेंद्र सिंह ठाकुर निवासी बम्होरी रेंगुवा को बाइक समेत लोगों ने धरदबोचा। वारदात सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

70 से अधिक स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले वारदात में फरार हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बैंक से लेकर वारदात स्थल, सीहोरा रोड, राहतगढ़, भोपाल समेत अन्य स्थानों पर कैमरों में आरोपी नजर आए। आरोपी सागर से बस में बैठक भोपाल पहुंचे थे। भोपाल से ट्रेन में सवार हुए और दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से बस में बैठकर नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे।

इसी दौरान भोपाल से आरोपी धर्मेंद्र ने राह चलते व्यक्ति को फोन लेकर परिवार के सदस्य को फोन लगाया था। मामले में लोकेशन मिलते ही पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। तीन पुलिस टीमें बनाकर भोपाल, दिल्ली और नेपाल रवाना की। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पिता वीर सिंह ठाकुर निवासी सेमराकलां और कुलदीप सिंह दांगी निवासी पिपरिया बिलहरा को गिरफ्तार किया।

शराब पीने के बाद दिया था वारदात को अंजाम आरोपी धर्मेंद्र कोरोना से पहले मंडी में काम करता था। जिससे वह वहां की स्थितियों और पैसों के लेनदेन को लेकर जानकारी रखता था। उसने ही लूट की वारदात की साजिश रची थी। वारदात से पहले करीब 3 से 4 दिन तक मुनीम सुधीर दीक्षित की रैकी की थी। वारदात के दिन अपने साथी भूपेंद्र सिंह और कुलदीप सिंह को बुलाया। शराब पार्टी की। घटनाक्रम से 2 घंटे पहले उसने अपने साथियों को लूट की वारदात करने का प्लान बताया। जिसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ था।

आरोपियों को कोर्ट लेकर जाती हुई पुलिस।

आरोपियों से पूछताछ की जा रही मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि लूट के मामले में फरार आरोपियों को नेपाल से गिरफ्तार किया है। अब तक 6 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद कर ली गई है। अन्य राशि को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपियों को देसी कट्‌टा देने वाले, लूट के पैसे अपने पास रखने वालों को भी आरोपी बनाया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जहां रिमांड मांगी जाएगी।



Source link