BBL में ग्लेन मैक्सवेल की टीम का दबदबा, स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा स्टार्स

BBL में ग्लेन मैक्सवेल की टीम का दबदबा, स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचा स्टार्स


BBL 2025-26: बिग बैश लीग 2025-26 में भले ही ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला अभी तक खामोश रहा है, लेकिन उनकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. मंगलवार को खेले गए 10वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 6 विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही मैक्सवेल की टीम पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है. स्टार्स ने अभी तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. मेलबर्न स्टार्स ने इस सीजन के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 प्वाइंट्स हासिल किए हैं, जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स पहला मैच जीतने के बाद अगला मुकाबला हार गई. यह टीम छठे स्थान पर लुढ़क गई है.

BBL में मैक्सवेल की टीम का जलवा

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए. इस टीम ने 7 के स्कोर पर क्रिस लिन (4) और जेसन सांघा (0) का विकेट गंवा दिया था. यहां से मैथ्यू शॉर्ट ने लियाम स्कॉट के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला. लियाम 19 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Add Zee News as a Preferred Source


मैथ्यू शॉर्ट ने एलेक्स रॉस के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन जोड़ते हुए टीम को 110 के स्कोर तक पहुंचाया. शॉर्ट 42 गेंदों में 4 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रॉस ने 22 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम की तरफ से टॉम करन और हारिस रऊफ ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि पीटर सिडल और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला.

इसके जवाब में मेलबर्न स्टार्स ने 18.1 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. जो क्लार्क ने सैम हार्पर के साथ 7 ओवरों में 67 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी. क्लार्क 19 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सैम हार्पर ने 36 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 55 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इनके अलावा, कैंपबेल केलवे ने 28 रन बनाए, जबकि कप्तान मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 32 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाने में योगदान दिया. विपक्षी टीम के लिए हसन अली ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि जेमी ओवरटन और लॉयड पोप ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

इसे भी पढ़ें: INDW vs SLW: शेफाली वर्मा के तूफान में बर्बाद हुआ श्रीलंका, दूसरे T20I में भारत ने बुरी तरह धो डाला



Source link