Panna News: पन्ना के पॉलिटेक्निक खेल ग्राउंड में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में बड़ा विवाद हो गया. मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच मामूली कहासुनी हुई. तभी मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कमल लालवानी और मृगेंद्र गहरवार के हस्तक्षेप से मामला और बिगड़ गया. आरोप है कि दोनों नेता खिलाड़ियों से उलझ पड़े और उनके साथ धक्का-मुक्की की. वायरल हो रहे वीडियो में नेता खिलाड़ियों को धकेलते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद खिलाड़ियों में भारी आक्रोश है. उन्होंने व्यवस्था व पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. कुछ देर के लिए मैदान का माहौल तनावपूर्ण हो गया.