खरगोन में एक दिन की शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट लोकेशन, ये हैं शहर के फेमस पार्क

खरगोन में एक दिन की शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट लोकेशन, ये हैं शहर के फेमस पार्क


Last Updated:

अगर आप मध्य प्रदेश के खरगोन से हैं और पार्टनर, परिवार या दोस्तों के साथ लोकल में कहीं सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो खरगोन के ये फेमस पार्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. यहां हरियाली, शांति और मनोरंजन तीनों का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है. सुबह की ताजगी हो या शाम की सैर, ये पार्क दिनभर की थकान दूर कर देते हैं.

खरगोन शहर में सनावद और खंडवा रोड के बीच स्थित टैगोर पार्क हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा जगह है. सर्दियों में सुबह और शाम यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की अच्छी-खासी भीड़ रहती है. शहर के बीचोंबीच होने के बावजूद यहां पहुंचते ही शांति का अहसास होता है. चारों ओर हरियाली और खुले रास्ते लोगों को सुकून देते हैं. पार्क में प्रवेश बिल्कुल निःशुल्क है और यह सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है.

Kids park in Khargone, Khargone me ghumne ke liye best park, Budget picnic place in Khargone, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मंडलेश्वर में बना नेहरू उद्यान आसपास के क्षेत्र में काफी फेमस है. सुबह के समय यहां योग और वॉक के लिए बुजुर्ग और युवा पहुंचते हैं जबकि शाम होते ही बच्चों की चहल-पहल बढ़ जाती है. कपल्स भी यहां अपने पार्टनर के साथ शांति के कुछ पल बिताने आते हैं. बच्चों के लिए लगे झूले आकर्षण का केंद्र हैं. खास बात यह है कि यह पार्क 24 घंटे खुला रहता है और यहां कोई एंट्री फीस नहीं ली जाती.

Family parks in Khargone, Kids park in Khargone, Khargone me ghumne ke liye best park, Budget picnic place in Khargone, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

खरगोन मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मेहरजा पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित निधि वन किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है. परिवार, दोस्तों या कपल्स के साथ कम समय और कम बजट में घूमने के लिए यह जगह काफी लोकप्रिय है. बड़े क्षेत्र में फैला यह वन क्षेत्र हरियाली और प्राकृतिक नजारों से भरपूर है. यहां फूलों के बगीचे, नवग्रह और नक्षत्र वाटिका देखने लायक हैं. बच्चों के लिए कई एक्टिविटीज हैं. वहीं तालाब में 50 रुपये में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है. प्रवेश शुल्क मात्र 5 से 10 रुपये है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Family parks in Khargone, Kids park in Khargone, Khargone me ghumne ke liye best park, Budget picnic place in Khargone, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

शहर के जैतापुर क्षेत्र में बना यमुना नगर गार्डन शाम के समय लोगों की पसंदीदा जगह बन जाता है. बच्चों के लिए झूले लगे हैं जबकि बड़ों के लिए ओपन जिम की सुविधा भी मौजूद है. कपल्स के लिए साथ टहलने और समय बिताने का यह एक अच्छा विकल्प है. हरे-भरे पेड़ और घास पर चलते हुए लोग रिलैक्स महसूस करते हैं. इस गार्डन में प्रवेश पूरी तरह फ्री है और यह 24 घंटे खुला रहता है.

Family parks in Khargone, Kids park in Khargone, Khargone me ghumne ke liye best park, Budget picnic place in Khargone, local18, khargone letest news, Madhya Pradesh hindi news

मंडलेश्वर और महेश्वर के बीच गांधी नगर के पास स्थित नगर वन को मध्य प्रदेश के बेहतरीन नगर वनों में गिना जाता है. करीब 20 हेक्टेयर में फैला यह क्षेत्र बच्चों, परिवार और दोस्तों के साथ एक दिन घूमने के लिए परफेक्ट है. यहां ट्रेकिंग का अनुभव मिलता है और चारों तरफ फैली हरियाली मन मोह लेती है. नर्मदा की बाहरी धारा के पास बैठकर सनसेट देखने का नजारा खास होता है. इतनी सारी सुविधाएं यहां सिर्फ 30 रुपये की एंट्री फीस में मिल जाती हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खरगोन में एक दिन की शॉर्ट ट्रिप के लिए बेस्ट लोकेशन, ये हैं शहर के फेमस पार्क



Source link