जो कोई न कर सका वो टाटा ने कर दिखाया! नेक्सॉन ने कर दिया कमाल

जो कोई न कर सका वो टाटा ने कर दिखाया! नेक्सॉन ने कर दिया कमाल


नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने खुलासा किया है कि भारत की सड़कों पर इस समय 2,50,000 से ज्यादा Tata.ev व्हीकल्स चल रहे हैं, इसका मतलब ये है कि कंपनी ने इंडिया में 2.5 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेचने में कामयाबी हासिल की है. जो देश में बढ़ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है. इस उपलब्धि के साथ, टाटा मोटर्स देशभर में क्लीन और ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस के सेगमेंट में लीडर है. इन सेल्स नंबर के साथ कंपनी ने एक नया रिकॉर्ड सेट किया. इस रिकॉर्ड को बनाने में टाटा नेक्सॉन का सबसे बड़ा हाथ रहा. टाटा नेक्सॉन इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है जिसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं.

मार्केट पर बढ़ती पकड़
भारत का इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार धीरे-धीरे मेनस्ट्रीम की ओर बढ़ रहा है, जिसमें टाटा मोटर्स का रोल सबसे बड़ा रहा है. 2020 में नेक्सॉन.ev के लॉन्च के बाद से कंपनी की Tata.ev रेंज ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है. खासतौर पर नेक्सॉन.ev इस ग्रोथ का केंद्र रही है, जो भारत में 1,00,000 यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार करने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है. यह देश में ईवी अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है.

अपडेटेड नेक्सॉन
इसके अलावा, ब्रांड ने हाल ही में नेक्सॉन.ev रेंज को नए ADAS फीचर्स वाले वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया है, जिनकी कीमत 17.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. ब्रांड ने नेक्सॉन.ev 45 में ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी पेश की है. इसके साथ ही टाटा का दावा है कि इससे इसकी प्रीमियम अपील और बढ़ेगी. कंपनी ने रियर विंडो सनशेड और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे ग्राहकों को और ज्यादा वैल्यू मिलेगी. इसके अलावा, Tata.ev ने नेक्सॉन.ev डार्क वेरिएंट भी पेश किया है, जिससे पोर्टफोलियो की स्टाइल और एक्सक्लूसिविटी और बढ़ गई है.

इन उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा, “2,50,000 ईवी की बिक्री पार करना दिखाता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कितनी तेजी से भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन रही है. हमारे ग्राहक अब ज्यादा ड्राइव कर रहे हैं, लंबी दूरी तय कर रहे हैं और ईवी को अपनी इकलौती कार के रूप में अपना रहे हैं.

हमारी ईवी यात्रा, जो 2018 में शुरू हुई थी, सिर्फ लीडर बनने के लिए नहीं थी, बल्कि भारत को क्लीन मोबिलिटी की ओर ले जाने के लिए पूरे इकोसिस्टम को तैयार करने के लिए थी. यह प्रगति सरकार की दूरदर्शी नीतियों, हमारे सप्लायर पार्टनर्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स के मजबूत समर्थन और सबसे बढ़कर Tata.ev ग्राहकों के विश्वास और उत्साह का परिणाम है. जैसे-जैसे ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है,इसी तरह हम भारत के बढ़ते ईवी बाजार में अपनी लीडरशिप जारी रखेंगे.”



Source link