सीएम मोहन यादव ने रावतपुरा धाम पर की पूजा-अर्चना: बोलेः मदन मोहन मालवीय के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा दायक – Bhind News

सीएम मोहन यादव ने रावतपुरा धाम पर की पूजा-अर्चना:  बोलेः मदन मोहन मालवीय के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के प्रेरणा दायक – Bhind News


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिण्ड जिले के लहार विकासखंड स्थित रावतपुरा धाम पहुंचे। महामना पं. मदनमोहन मालवीय जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा में उन्होंने सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रावतपुरा सरकार हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अ

.

कथा श्रवण से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज और रावतपुरा धाम के संत रविशंकर महाराज का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि रावतपुरा धाम का प्रत्येक कण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण है और यहां ईश्वर की अनुभूति प्रत्यक्ष होती है। मुख्यमंत्री ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा गुरु ही अज्ञान से ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करता है।

महामना मालवीय के विचार आज भी प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री ने महामना पंडित मदनमोहन मालवीय को स्वतंत्रता सेनानी, महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ को जन-जन तक पहुंचाया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव रखी। डॉ. यादव ने कहा कि महामना के विचार आज भी राष्ट्र चेतना और सांस्कृतिक साधना के लिए प्रेरणा हैं।

विरासत से विकास का संकल्प दोहराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। “विरासत से विकास की ओर” हमारा स्पष्ट संकल्प है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां भगवान राम और श्रीकृष्ण के चरण पड़े, वहां तीर्थ स्थापित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

रावतपुरा सरकार धाम पर सीएम यादव।

सीएम डॉ. यादव रावतपुरा पहुंचने के बाद खुशी जाहिर करते हुए।

सीएम डॉ. यादव रावतपुरा पहुंचने के बाद खुशी जाहिर करते हुए।



Source link