हॉकी प्लेयर हार्दिक सिंह को खेल रत्न मिलेगा: दिव्या, तेजस्विन और मेहुली सहित 24 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड

हॉकी प्लेयर हार्दिक सिंह को खेल रत्न मिलेगा:  दिव्या, तेजस्विन और मेहुली सहित 24 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड


  • Hindi News
  • Sports
  • Hardik Singh; National Sports Awards 2025 Update; Khel Ratna Award, Arjuna Award, Divya Deshmukh | Mehuli Ghosh

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हॉकी खिलाड़ी हार्दिक सिंह पिछले दो ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह को 2025 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा। हार्दिक इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनके नाम के लिए चयन समिति ने सिफारिश की है।

27 साल के हार्दिक सिंह टोक्यो 2021 और पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने इस साल आयोजित एशिया कप में गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

बुधवार को हुई चयन समिति की बैठक में अर्जुन पुरस्कार के लिए बाकी नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस समिति में आईओए के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम. एम. सोमैया शामिल थे।

समिति ने शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और डेकाथलॉन एथलीट तेजस्विन शंकर समेत 24 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

हार्दिक सिंह भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्ड पोजिशन पर खेलते हैं।

हार्दिक सिंह भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्ड पोजिशन पर खेलते हैं।

योगासन की खिलाड़ी को पहली बार अर्जुन मिला पहली बार योगासन खेल से जुड़ी खिलाड़ी आरती पाल को अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय से मान्यता मिलने के 5 साल बाद किसी योगासन खिलाड़ी का चयन हुआ है। आरती इस समय राष्ट्रीय और एशियाई चैंपियन हैं। योगासन को 2026 एशियाई खेलों में प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया जाएगा।

दिव्या अर्जुन पाने वाली पहली महिला चेस प्लेयर 19 वर्षीय दिव्या देशमुख वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, तेजस्विन शंकर ने 2023 एशियन गेम्स में सिल्वर जीता था। वे इसी साल एशियन चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रहे।

राइफल शूटर मेहुली घोष, जिम्नास्ट प्रणति नायक और महिला बैडमिंटन की नंबर एक जोड़ी त्रिसा जॉली–गायत्री गोपीचंद भी अर्जुन पुरस्कार की सिफारिशों में शामिल हैं। मेहुली 2 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। गायत्री, राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच और पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं।

19 साल की दिव्या देशमुख चेस की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

19 साल की दिव्या देशमुख चेस की सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

किसी क्रिकेटर का नाम नहीं इस सूची में किसी भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। इससे पहले मोहम्मद शमी को 2023 में यह सम्मान मिला था। खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है, जिसमें पदक, प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। वहीं अर्जुन पुरस्कार के तहत 15 लाख रुपए मिलते हैं।

——————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए…

वैभव सूर्यवंशी ने 39 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा; लिस्ट-ए के सबसे युवा सेंचुरियन

विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन युवा बल्लेबाजों के नाम रहा। बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक लगाया। इसी दिन बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 गेंदों में, जबकि झारखंड की ओर से ईशान किशन ने 33 गेंदों पर शतक लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link