उज्जैन के चक्रतीर्थ का कायाकल्प पूरा: एयरपोर्ट की तर्ज पर बना टेंसाइल फैब्रिक शेड, 1 करोड़ से अधिक लागत से काम पूरे – Ujjain News

उज्जैन के चक्रतीर्थ का कायाकल्प पूरा:  एयरपोर्ट की तर्ज पर बना टेंसाइल फैब्रिक शेड, 1 करोड़ से अधिक लागत से काम पूरे – Ujjain News


उज्जैन के चक्रतीर्थ में सौंदर्यकरण और विकास का काम पूरा हो गया है। नगर निगम ने यहां एयरपोर्ट की तरह आधुनिक टेंसाइल फैब्रिक शेड बनाया है। लोगों की सुविधा और धार्मिक स्थल की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस काम पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किया गया है

.

महापौर मद से 76 लाख रुपए खर्च कर 80 मीटर लंबा खास टेंसाइल फैब्रिक डोम शेड बनाया गया है। इसके अलावा निगम मद से 25 लाख रुपए खर्च कर अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।

दाह संस्कार स्थल पर लगे पुराने और खराब पतरे हटा दिए गए हैं और उनकी जगह नए शेड लगाए गए हैं। यहां बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है। साथ ही रंगाई-पुताई, टॉयलेट निर्माण और रखरखाव, ओटलों का निर्माण, उनकी रंगाई-पुताई और मार्किंग जैसे कई जरूरी काम किए गए हैं।

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि एयरपोर्ट की तरह बने इस टेंसाइल फैब्रिक शेड से लोगों को गर्मी, धूप और बारिश से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। शेड के पाइप लगाने के लिए 6 फीट गहरे गड्ढे किए गए हैं, जिससे यह ढांचा लंबे समय तक मजबूत और सुरक्षित रहेगा।

यह पूरा काम कार्यपालन यंत्री पी.सी. यादव, सहायक यंत्री डी.एस. परिहार और उपयंत्री प्रवीण वाडिया की लगातार निगरानी में कराया गया



Source link