जन्मदिन पर तलवार से केक काटकर गए जेल: सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार – Chhindwara News

जन्मदिन पर तलवार से केक काटकर गए जेल:  सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार – Chhindwara News



जन्मदिन के मौके पर तलवार से केक काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस मामले में दैनिक भास्कर डिजिटल पर 21 दिसंबर को प्रकाशित खबर का असर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गि

.

जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुंडीपुरा पुलिस को खबर के माध्यम से रात क़ो सूचना मिली कि एक युवक ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिससे कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कुंडीपुरा उप निरीक्षक महेंद्र भगत एवं चौकी धरमटेकरी प्रभारी उप निरीक्षक अविनाश पारधी अपनी टीम के साथ ग्राम लेहगदुआ, स्टील फैक्ट्री के सामने इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। वहां से आरोपी सुमित उर्फ चूहा मालवीय (20 वर्ष) निवासी रामबाग, छिंदवाड़ा को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से रखे हुए था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

अपराध क्रमांक 326/2019 – धारा 302, 201 भादंवि

अपराध क्रमांक 512/2020 – धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि, 25 आर्म्स एक्ट एवं SC/ST एक्ट

अपराध क्रमांक 540/2023 – धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि

जब्त सामग्री

एक लोहे की धारदार तलवार

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

उप निरीक्षक महेंद्र भगत (थाना प्रभारी कुंडीपुरा), उप निरीक्षक अविनाश पारधी (चौकी प्रभारी धरमटेकरी), सउनि जगदीश ठाकुर, आरक्षक चंद्रपाल एवं होमगार्ड सैनिक राजेश कुशवाह की विशेष भूमिका रही।



Source link