विजय हजारे ट्रॉफी में हेलमेट पर पट्टी लगाकर क्यों खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा? हैरान कर देगी वजह

विजय हजारे ट्रॉफी में हेलमेट पर पट्टी लगाकर क्यों खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा? हैरान कर देगी वजह


Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट को लेकर फिलहाल फैंस का जोश चरम पर है, क्योंकि लंबे समय बाद घरेलू लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में दो धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है. बुधवार (24 दिसंबर) को RO-KO ने फैंस का दिल जीत लिया. मुंबई की तरफ से खेलते हुए रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की तूफानी पारी खेली, तो दिल्ली के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने भी आंध्र के खिलाफ शानदार शतक जड़ा.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में जब रोहित-कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तब फैंस की नजर उनके हेलमेट पर पड़ी. दोनों की हेलमेट पर पट्टी (टेप) लगी थी. फैंस इसे देखकर हैरान हैं, क्योंकि जब इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हैं तो हेलमेट पर इस तरह की पट्टी नहीं लगी होती है. सवाल ये है कि घरेलू क्रिकेट में जब दोनों स्टार खिलाड़ी उतरे, तो उनके हेलमेट पर गुलाबी रंग की टेप क्यों लगी थी? आइए जानते हैं, इसके पीछे की बड़ी वजह क्या है.

हेलमेट पर टेप लगाकर क्यों खेल रहे रोहित-कोहली?

Add Zee News as a Preferred Source


दरअसल, जब विराट कोहली, रोहित शर्मा या कोई भी भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी करता है तो उनके हेलमेट और टोपी पर बीसीसीआई का लोगो लगा होता है. रणजी या कोई भी घरेलू टूर्नामेंट खेलने वाली टीमों को बीसीसीआई का लोगो इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती है. हर रणजी टीम या कहें कि हर घरेलू टीम का अपना लोगो होता है, चाहे वह मुंबई की टीम हो या सर्विसेज टीम। इसलिए अब BCCI का लोगो लगाना प्रतिबंधित है और अगर कोई खिलाड़ी इसे लगाने की कोशिश करता है, तो उसकी मैच फीस काटी जा सकती है.

यही वजह है कि जब कोई इंटरनेशनल खिलाड़ी (जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा) घरेलू क्रिकेट में कुछ मैचों के लिए खेलते हैं तो वो हेलमेट पर लगे बीसीसीआई के लोगो को छिपाने के लिए गुलाबी या किसी अन्य रंग की पट्टी (टेप) लगाकर खेलते हैं. यही कारण है कि विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे रोहित-कोहली हेलमेट पर टेप लगाकर खेल रहे हैं, क्योंकि वो BCCI के लोगो का इस्तेमाल अपने राज्य टीम की तरफ से खेलते हुए नहीं कर सकते हैं. अगर वो ऐसी गलती करेंगे तो उनपर एक्शन भी लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 26 दिसंबर को होने वाले टेस्ट को Boxing Day Test क्यों कहते हैं? जानें मेलबर्न से इसका क्या कनेक्शन

 



Source link