12 विकेट का जादुई आंकड़ा.. अगर मिचेल स्टार्क ने कर दिया ये कमाल तो रचा जाएगा इतिहास… बन जाएंगे नंबर 1 गेंदबाज

12 विकेट का जादुई आंकड़ा.. अगर मिचेल स्टार्क ने कर दिया ये कमाल तो रचा जाएगा इतिहास… बन जाएंगे नंबर 1 गेंदबाज


Mitchell Starc: टेस्ट क्रिकेट में साल 2025 अगर किसी गेंदबाज के लिए सबसे शानदार रहा है, तो वह मिचेल स्टार्क हैं. इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस साल सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं. वह अब तक 10 टेस्ट में 51 विकेट ले चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के मैच विनर साबित हुए हैं. स्टार्क के पास सटीक लाइन-लेंथ है, जिसके दम पर वह विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटते हैं. अब यह दिग्गज गेंदबाज एक महारिकॉर्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही एशेज सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में वह 22 विकेट ले चुके हैं. अब अगला मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में होगा. यह बॉक्सिंग-डे टेस्ट है, जिसमें मिचेल स्टार्क ने अगर 12 विकेट का जादुई आंकड़ा पार कर लिया, तो वह एक खास मामले में इतिहास रच देंगे और नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे. यहां जिस इतिहास की बात हो रही है, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का है, जिसमें स्टार्क फिलहाल नाथन लायन और पैट कमिंस से पीछे हैं. यह दोनों ही खिलाड़ी चौथे टेस्ट में शायद नहीं खेलेंगे, इसलिए स्टार्क के पास सबसे ज्यादा विकेट लेने की फेहरिस्त में नंबर 1 बनने का मौका है.

12 विकेट लेते ही बन जाएंगे नंबर 1

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन गेंदबाज ही 200 से ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे हैं. नंबर एक पर नाथन लायन हैं, जिन्होंने 55 टेस्ट में 224 विकेट चटकाए हैं. दूसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जो 52 मैचों में 221 शिकार कर चुके हैं, जबकि तीसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने अब तक 52 टेस्ट में 213 विकेट झटके हैं. अब अगर वह 12 विकेट और ले लेते हैं, तो लायन-कमिंस दोनों को एक साथ पछाड़कर नंबर 1 गेंदबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)- 55 मैचों में 224 विकेट

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 52 मैचों में 221 विकेट

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 52 मैचों में 213 विकेट

रविचंद्रन अश्विन (भारत)- 41 मैचों में 195 विकेट

जसप्रीत बुमराह (भारत)- 42 मैचों में 185 विकेट

इतिहास रचने के चांस क्यों हैं?

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा एशेज सीरीज में मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के सबसे घातक हथियार साबित हुए हैं. पहले तीन टेस्ट में वह 95.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 17.05 के शानदार औसत से 22 विकेट झटक चुके हैं. इसमें दो बार पारी में पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं. पहले तीन मैचों में उनकी रफ्तार, स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह बेबस कर दिया था. चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होना है, जहां की पिच पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों को मदद देती रही है. ऐसे में स्टार्क एक बार फिर बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा होंगे. उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर स्टार्क इसी लय में गेंदबाजी करते रहे, तो इतिहास रचा जाना तय है.

ये भी पढ़ें: Most Hundred For India In 2025: ना रोहित ना विराट…2025 में इस भारतीय ने लगाया शतकों का अंबार…7 सेंचुरी ठोक बना नंबर 1



Source link