अशोकनगर जिले की कदवाया थाना पुलिस ने 20 साल पुराने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को आज (शुक्रवार) गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तुला उर्फ तुलाराम पिता सुकुआ जाटव निवासी कदवाया को उसके पुराने घर से पकड़ा गया। घटना के बाद से वह अपने परिवार के साथ भ
.
यह घटना 7 नवंबर 2006 को हुई थी। आरोपी ने अपने ही गांव के 55 वर्षीय फैलीराम पिता प्यारेलाल जाटव के साथ मारपीट की थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
हत्या के इस मामले में आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था। वह विचोली मर्दाना, इंदौर में मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा था। आरोपी के कदवाया में होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना प्रभारी मनीष जादौन ने एक टीम गठित की और उसे गिरफ्तार किया।