ग्वालियर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे एक स्वागत द्वार का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक गिर गया। यह घटना भिंड रोड पर महाराजपुरा के आगे झांसी-आगरा हाईवे पुल के पास हुई। हादसे के समय मौके पर कोई राहगीर या वाहन मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जन
.
यह स्वागत गेट भिंड की ओर से ग्वालियर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर बनाया जा रहा है। इसे ग्वालियर के ऐतिहासिक किले की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा था, जिसका उद्देश्य शहर की पहचान और गौरव को दर्शाना था। इस द्वार के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आ रही है।
बताया जा रहा है कि यह घटना निर्माण कार्य के दौरान हुई। द्वार के पास खुदाई का काम चल रहा था, तभी एक जेसीबी का डाला दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया, जबकि कुछ हिस्सा दीवार से सटकर टिका रहा।
यह हादसा भिंड रोड पर महाराजपुरा के आगे झांसी-आगरा हाईवे पुल के पास हुआ।
हो सकता था बड़ा हादसा
आपको बता दें कि फिलहाल इस गेट का निर्माण कार्य चल रहा है। इस सड़क पर दिन-रात वाहनों का आवागमन जारी रहता है। भिंड रोड से आने वाले और ग्वालियर से जाने वाले वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिनमें दोपहिया, चारपहिया और मालवाहक वाहन भी शामिल हैं।
हादसे के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, इसीलिए किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
कलेक्टर और कमिश्नर ने लिया जायजा
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिया ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि जेसीबी का डाला लगने से यह हादसा हुआ है। लेकिन जिम्मेदारों का कहना है कि इस मामले की जांच करवाकर जो भी स्पष्ट निर्णय सामने आएंगे, उन पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघप्रिय ने बताया-
मेरे और कलेक्टर महोदय द्वारा मौके पर जाकर जायजा लिया गया था। इस मामले को लेकर जांच समिति का गठन किया गया है, जो शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस दौरान जो भी जिम्मेदार सामने आएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
