जबलपुर के इस गांव में तेंदुए की गजब दहशत, शाम होती ही सन्नाटा, किसान के साथ ‘कांड’ के बाद लोग और डरे

जबलपुर के इस गांव में तेंदुए की गजब दहशत, शाम होती ही सन्नाटा, किसान के साथ ‘कांड’ के बाद लोग और डरे


Last Updated:

Jabalpur Leopard Attack News: जबलपुर के मुरई गांव में तेंदुए की दहशत से किसान डरे हुए हैं. सुकरत ठाकुर पर हमला हुआ, जबलपुर डीएफओ के आदेश पर पिंजरे लगाए गए हैं. मुनादी कराई जा रही है. हालांकि, तेंदुआ अब भी पकड़ से दूर है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में कटंगी का मुरई गांव इन दिनों दहशत में है. क्योंकि, हफ्ते भर से गांव में तेंदुए की दहशत है. इतना ही नहीं, तेंदुआ गांव के एक किसान को झपट्टा भी मार चुका है. इसके डर से अब रात में किसान घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. जैसे ही शाम होती ही, अंधेरा छाने लगता है. वैसे ही लोगों के घरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं.

हालांकि, वन विभाग का अमला मुस्तैद है. बकायदा गांव में मुनादी भी कराई जा रही है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है. वन विभाग के मुताबिक, जगह-जगह तेंदुआ को पकड़ने पिंजरे भी रख दिए गए हैं, लेकिन अभी भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है. ऐसे में गांव के क्या हाल हैं, देखिए रिपोर्ट…

गांव में सन्नाटा, हमले ने बढ़ा दी धड़कन
जबलपुर का मुरई गांव और आसपास के इलाकों में शाम होते ही एक चिड़िया भी नजर नहीं आ रही है. किसान शाम को खेत में पानी देने भी नहीं जा पा रहे हैं. दूसरी तरफ वन विभाग ने किसानों को अकेले खेत में न जाने की हिदायत भी दे हैं. इससे ग्रामीण अब भी डरे हुए हैं. किसान राम सिंह का कहना है कि गांव की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है, बच्चे तो ठीक बढ़े भी डरे हुए हैं. इसके चलते अब खेत में जाना जोखिम से भरा हो गया हैं.

तेंदुआ ने झपट्टा मारा, गिराया…चिल्लाने पर भागा
दरअसल, बीतें दिनों खेत में किस सुकरत ठाकुर सिंचाई करने गए हुए थे. इसी दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. किसान ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि तेंदुए ने पहले झपट्टा मारा और गिरा दिया. जिससे काफी डर गया था. चिल्लाने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं था, जोर-जोर से चिल्लाया. जिसके बाद तेंदुआ भाग गया और गांव के लोग इकट्ठा हो गए. पूरे शरीर लहूलुहान हो गया. जहां अस्पताल ले जाया गया और इलाज कराया गया. लिहाजा जब भी किसान सुखरत घटना का जिक्र करते हैं, तब उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

वन विभाग ने कराई मुनादी, रखे पिंजरे
जबलपुर डीएफओ ऋषि मिश्रा का कहना है कि गांव में नियमित गश्त कराई जा रही है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जहां गांव के आसपास पिंजरा भी लगा दिया गया है. उन्होंने बताया किसानों को अकेले खेत में न जाने की हिदायत भी दी गई है. क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट भी कर दिया गया है. बहरहाल गांव में कुछ दिनों से तेंदुए का मूवमेंट नहीं मिला है. जिसके चलते अब वन विभाग की टीम की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जबलपुर: इस गांव में तेंदुए की गजब दहशत, किसान के साथ ‘कांड’ के बाद लोग और डरे



Source link