मध्य प्रदेश के सिवनी के केवलारी सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर प्रदीप गेडाम और उनकी पत्नी डॉक्टर सुजाता गेडाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दोनों पर मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के बदले 200 रुपये लेने का आरोप है. वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) जयपाल सिंह ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं. आरोपी डॉक्टर दंपति को नोटिस जारी किया गया है.