दीप्ति शर्मा ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय

दीप्ति शर्मा ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय


Cricket World Record: भारत ने शुक्रवार (26 दिसंबर) को श्रीलंका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीत लिया. इसके साथ ही उसने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारत के लिए बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने 42 गेंद पर नाबाद 79 रनों की धमकेदार पारी खेली. गेंदबाजी में फास्ट बॉलर रेणुका सिंह ठाकुर ने 4 और स्पिनर दीप्ति शर्मा 3 विकेट लेकर लंकाई बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया. दीप्ति ने मैच के दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली.

वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

दीप्ति महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. भारतीय ऑल-राउंडर ने 4-0-18-3 के शानदार आंकड़े के साथ 151 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पेसर के बराबरी कर ली. दीप्ति टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​रेणुका सिंह-शेफाली वर्मा ने ढहा दी लंका… भारत की ‘प्रचंड’ जीत, टी20 सीरीज पर किया कब्जा

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

दीप्ति शर्मा (भारत) – मैच: 131, विकेट: 151
मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) – मैच: 123, विकेट: 151
हेनरीट इशिमवे (रवांडा) – मैच: 117, विकेट: 144
निदा डार (पाकिस्तान) – मैच: 160,विकेट: 144
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड ) – मैच: 101, विकेट: 142
कॉन्सी अवेको (युगांडा) – मैच: 115, विकेट: 139
थिपात्चा पुथावोंग (थाईलैंड) – मैच: 86, विकेट: 131

एलिस पैरी से आगे निकलीं दीप्ति

दीप्ति ने अपने आखिरी ओवर में मालशा शेहानी को आउट करके यह मुकाम हासिल किया. इस सफलता के साथ वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी भी बन गईं. इससे उनके कुल विकेटों की संख्या 333 हो गई. झूलन गोस्वामी 355 विकेट के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट (335 विकेट) हैं. दीप्ति इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पैरी (331 विकेट) से आगे निकल गईं.

ये भी पढ़ें: भारत का नाम लेकर पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया पर किया हमला, टीम इंडिया के करोड़ों फैंस को मिलेगी ठंडक

दीप्ति ने रचा इतिहास

इस कामयाबी ने दीप्ति की ऑलराउंडर वाली काबिलियत को और दिखाया. वह टी20 इंटरनेशनल और वनडे दोनों में 150 विकेट लेने वाली पहली महिला बनीं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने वाली पहली भारतीय (पुरुष या महिला) बनीं.



Source link