Last Updated:
Chief Minister Pilgrimage Scheme: अगर आपके घर में बुजुर्ग तीर्थ यात्रा का मन बना रहे हैं, तो मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना एक बेहतरीन विकल्प है. इस योजना के तहत बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही है. चलिए जान लेते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल
यदि आपके घर में बुजुर्ग है और तीर्थ यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं. तब इससे बेहतर ऑप्शन नहीं होगा क्योंकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत अब बुजुर्गों को नि:शुल्क यात्रा कराई जा रही है.

दरअसल, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जबलपुर से तिरुपति-श्री कालहस्ती के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. जो 10 जनवरी को जाएगी. जिसके लिए इच्छुक वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं.

जहां जबलपुर के तीर्थ यात्रियों के लिए इस स्पेशल ट्रेन में 300 सीटे आरक्षित की गई है. जिसके लिए वरिष्ठ नागरिक 27 दिसंबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कलेक्टर कार्यालय की धर्मस्व शाखा के मुताबिक तिरुपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन दो प्रतियो में देने होंगे. आवेदन तहसील स्तर पर तहसीलदार और संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी या संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

वरिष्ठ नागरिकों को आवेदन पत्र के साथ मूल निवासी के प्रमाण के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, विद्युत देयक, मतदाता पहचान पत्र में से कोई एक संलग्न करना होगा. इसके साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी सहित फोटो भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा.

हालांकि, तिरुपति-श्री कालहस्ती की तीर्थ यात्रा के लिए ऐसे वरिष्ठ नागरिक अपात्र होंगे. जिन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों के अंदर तीर्थ यात्रा की हो.