पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी को पकड़ा: 20 लाख के डोडाचूरा तस्करी के मामले में हरियाणा से गिरफ्तारी – Mandsaur News

पुलिस ने 5 साल से फरार आरोपी को पकड़ा:  20 लाख के डोडाचूरा तस्करी के मामले में हरियाणा से गिरफ्तारी – Mandsaur News



मंदसौर जिले की अफजलपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने की।

.

यह मामला 27 अगस्त 2021 का है, जब थाना अफजलपुर में पदस्थ उप निरीक्षक धर्मेश यादव ने पुलिस टीम के साथ ग्राम डिगांव माली के पास एक कंटेनर की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान 446 कास्टिक सोडा के कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए 42 कट्टों से करीब 8 क्विंटल 25 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया था, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई थी।

उस समय पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी बंशी बावरी और विक्रम बावरी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच में सामने आया कि यह मादक पदार्थ छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह जाट के कहने पर उपलब्ध कराया गया था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह जाट (40 वर्ष), निवासी जिला सिरसा, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link