बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में जिले के एक उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात का उद्देश्य बुरहानपुर में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और टेक्सटाइल क्षेत्र के विकास से संबंधित मा
.
प्रतिनिधिमंडल ने जिले में संचालित और प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने उद्योग हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सुझावों को गंभीरता से सुना और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आवश्यक परीक्षण और समन्वय का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप केड़िया, रवि पोद्दार, सुरेश लखोटिया, धनेंद्र पुरोहित सहित अन्य प्रमुख उद्योगपति शामिल थे।
निजी औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी दी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बुरहानपुर जिले के ग्राम निंबोला में मेसर्स फेयरडील एक्सपोर्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा विकसित किए जा रहे एक निजी औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी दी। यह क्षेत्र लगभग 54 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है, जिसमें सड़क, जल निकासी, भू-खंड विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर अब तक लगभग 9.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इससे क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण बना है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मंत्री परिषद की स्वीकृति के बाद सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग के 20 मई 2022 के आदेश के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र विकास पर किए गए व्यय का 50 प्रतिशत या अधिकतम 10 करोड़ रुपए अनुदान के रूप में दिए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि औद्योगिक क्षेत्र का मूल नक्शा वर्ष 2020 में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा अनुमोदित किया गया था, लेकिन मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी को भूमि आवंटन की तकनीकी आवश्यकता के कारण इसमें संशोधन किया गया है, जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है।