6 सेशन में 36 विकेट… बल्लेबाजों की कब्रगाह बनी पिच, माइकल वॉन ने इशारे से की गजब बेइज्जती

6 सेशन में 36 विकेट… बल्लेबाजों की कब्रगाह बनी पिच, माइकल वॉन ने इशारे से की गजब बेइज्जती


एशेज 2025-26 सीरीज के चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. इंग्लैंड ने मेलबर्न में जीत का सूखा खत्म किया और ऑस्ट्रेलिया को दो दिन में ही मात दे दी. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की हरी पिच को लेकर तीखी बहस छिड़ चुकी है. पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इशारे से इस पिच पर निशाना साधा और गजब बेइज्जती की है. उन्होंने कहा कि भले ही नतीजा सेलिब्रेट करने लायक है, लेकिन दिखाए गए क्रिकेट की क्वालिटी को फैंस अधिक सेलिब्रेट नहीं करेंगे.

एक्स पर किया पोस्ट

वॉन ने शनिवार को अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा, ‘जीत तो जीत होती है, और इंग्लैंड को सेलिब्रेट करना चाहिए, लेकिन पिछले 2 दिनों में हमने जो देखा है. उसे कोई भी टेस्ट क्रिकेट फैन सेलिब्रेट नहीं करेगा.’ पिच पर छोड़ी गई 10mm घास के कारण MCG में छह सेशन में 36 विकेट गिरे और इंग्लैंड ने चार विकेट से जीत हासिल करके ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने का 14 साल का इंतजार खत्म किया. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 132 रन पर आउट कर दिया और जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उन्होंने छह विकेट खोकर पूरा किया.

Add Zee News as a Preferred Source


जीत का कोई फायदा नहीं

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि मेलबर्न में मिली जीत एशेज के नतीजे पर असर डालने के लिए बहुत देर से आई है. ब्रॉड ने कहा कि चार विकेट की जीत इंग्लैंड में घर पर बैठे समर्थकों की दौरे पर जाने वाले फैंस और खिलाड़ियों को ज़्यादा खुशी देगी. उन्होंने कहा, ‘मैं अब इंग्लिश फैंस को देखता हूं और उनमें यहां होने वाले फैंस की तुलना में और इंग्लैंड को बाहर से जीतते हुए देखने वाले फैंस इंजॉय कर रहे होंगे. मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में और यहां आए इंग्लिश फैंस के लिए यह पॉजिटिव होगा.’

ये भी पढे़ं.. U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे के हाथ कमान, तैयार हुआ सुपर स्क्वाड

बहुत देर हो गई है- ब्रॉड

चूंकि एशेज सीरीज पहले ही इंग्लैंड के हाथ से फिसल चुकी है. ब्रॉड ने आगे कहा, ‘मुझे यकीन है कि घर पर यह भावना होगी कि यह बहुत कम है, बहुत देर हो गई है, इस मायने में कि एशेज पिछले हफ्ते एडिलेड में ही खत्म हो गई थी. अगर ऑस्ट्रेलिया 3-0 से आगे नहीं होता, तो क्या पैट कमिंस खेलते? क्या ऑस्ट्रेलिया एक मज़बूत टीम खिलाता?
लेकिन आखिरकार, ये खिलाड़ी कह पाएंगे कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट मैच जीता है और उन्होंने बहुत मुश्किल समय देखा है. यह कितनी अजीब टेस्ट सीरीज है कि दो टेस्ट मैच दो दिन में खत्म हो गए, यह अविश्वसनीय है.’



Source link