एमपी: सीहोर में दहला देने वाला हादसा, चलती बाइक में धमाका, ब्लास्ट में उड़े चिथड़े, 200 फीट दूर तक गिरे अंग

एमपी: सीहोर में दहला देने वाला हादसा, चलती बाइक में धमाका, ब्लास्ट में उड़े चिथड़े, 200 फीट दूर तक गिरे अंग


Last Updated:

Sehore News: एमपी के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में रामनगर-अमलाह मार्ग पर चलती बाइक में अचानक हुए संदिग्ध विस्फोट से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. धमाका इतना तेज था कि इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और शव की शिनाख्त की जा रही है.

Sehore Accident News: सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में बुधवार को एक गंभीर और संदिग्ध घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. रामनगर-अमलाह मार्ग पर ग्राम रामनगर के पास एक बाइक में अचानक हुए विस्फोट के कारण बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. इस धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग सहम गए. हालांकि, मृतक की पहचान और वह कहां से आ रहा था या कहां जा रहा था, इसकी जानकारी फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस मौके पर पहुंची
इस घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया. फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि विस्फोट के कारणों की गहराई से जांच की जा सके. प्रारंभिक तौर पर यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि विस्फोट किस वजह से हुआ और बाइक में किस प्रकार का पदार्थ मौजूद था, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि विस्फोट दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. यह घटना जिले में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है, जिनका जवाब जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

सीहोर में दहला देने वाला हादसा, चलती बाइक में धमाका, ब्लास्ट में उड़े चिथड़े



Source link