Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

करैरा SBI में केवाईसी चूक से खाते से अवैध निकासी: एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण गड़बड़ी, 10 साल पुराने खाते से 30 हजार उड़ाए – Shivpuri News

Madhya Pradesh Samachar28/12/2025
करैरा SBI में केवाईसी चूक से खाते से अवैध निकासी:  एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण गड़बड़ी, 10 साल पुराने खाते से 30 हजार उड़ाए – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करैरा में एक बैंक की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां भारतीय स्टेट बैंक की करैरा शाखा पर एक ही नाम की दो महिलाओं के कारण एक खाताधारक के 10 साल पुराने बचत खाते से ₹30,074 की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस संबंध में

.

शिकायतकर्ता ममता साहू ने बताया कि उनका बचत खाता वर्ष 2015 में भारतीय स्टेट बैंक की करैरा शाखा में खोला गया था और यह नियमित रूप से संचालित हो रहा था।

आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने नाम की समानता के कारण किसी अन्य ममता साहू के नाम से सक्रिय कर दिया।

पीड़िता के अनुसार, उनके आधार, पैन और मोबाइल नंबर को खाते से हटाकर दूसरी महिला के दस्तावेज लिंक कर दिए गए। इस प्रक्रिया में पति का नाम, जन्मतिथि और अन्य पहचान संबंधी विवरणों का सही मिलान नहीं किया गया, जो केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

दस्तावेजों में इस बदलाव के बाद खाते से कुल ₹30,074 की राशि निकाल ली गई। ममता साहू का कहना है कि यह पूरी निकासी उनकी जानकारी और सहमति के बिना हुई, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

ममता साहू ने अपनी शिकायत में बैंक शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों और मैनेजर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने और निकाली गई राशि की भरपाई की मांग की है।

Source link

Tagged Due to negligence of the bank, the account was changed and the money was withdrawn.

Post navigation

⟵ न्यू ईयर से पहले माधव टाइगर रिजर्व में बांधवगढ़ से आया नया मेहमान, अब और बढ़ेगा जंगल सफारी का रोमांच
विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का समापन: शिवराज ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया, खुद बल्ला थामकर शॉट लगाया – Vidisha News ⟶

Related Posts

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:  रीवा में लात-घूंसे,लाठी-डंडे चले, एक महिला की हालत गंभीर – Rewa News
जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट: रीवा में लात-घूंसे,लाठी-डंडे चले, एक महिला की हालत गंभीर – Rewa News

रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लौआ लक्ष्मणपुर में आज सुबह जमीनी विवाद के चलते आज दो परिवारों…

युवक को रस्सी से बांधकर अस्पताल लाए पत्नी-सास, VIDEO:  बोले- मानसिक बीमारी ठीक करने कुबरेश्वर धाम लाए थे; स्टाफ ने नहीं ली सुध – Sehore News
युवक को रस्सी से बांधकर अस्पताल लाए पत्नी-सास, VIDEO: बोले- मानसिक बीमारी ठीक करने कुबरेश्वर धाम लाए थे; स्टाफ ने नहीं ली सुध – Sehore News

देवरिया से आए परिवार ने पहले कुबरेश्वर धाम में कराया इलाज। सीहोर जिला अस्पताल से गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का…

खिलाड़ी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, ज्ञापन सौंपा:  एकमात्र खेल मैदान पर आयोजनों से अभ्यास में बाधा – Barwani News
खिलाड़ी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, ज्ञापन सौंपा: एकमात्र खेल मैदान पर आयोजनों से अभ्यास में बाधा – Barwani News

बड़वानी में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में खेल खिलाड़ी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर के नाम नायब…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories