खंडवा: ओंकारेश्वर में नए साल पर दर्शन चुनौतीपूर्ण, भीड़ और लंबी कतारों ने बढ़ाई मुश्किलें

खंडवा: ओंकारेश्वर में नए साल पर दर्शन चुनौतीपूर्ण, भीड़ और लंबी कतारों ने बढ़ाई मुश्किलें


Last Updated:

Khandwa News: खंडवा जिले स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में साल के अंत और नए साल के स्वागत पर भारी भीड़ के कारण दर्शन करना चुनौतीपूर्ण बन गया है. सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने नर्मदा नदी में नाव संचालन बंद रखा और खंडवा-इंदौर रोड पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है.

अमित जायसवाल, 

Omkareshwar Temple: एमपी के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में साल के आखिरी और नए साल के स्वागत के अवसर पर दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. इंदौर से ओंकारेश्वर तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगातार लग रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मंदिर परिसर में भी हालात आसान नहीं हैं. दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को चार से पांच घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है. कई लोग दो-दो घंटे कतार में लगने के बाद थक-हार कर बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं. बीते चार दिनों से प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच रहे हैं. साल की विदाई और नए साल के आगमन के मद्देनजर आने वाले एक सप्ताह तक रोज़ाना करीब दो लाख लोगों के आने की संभावना है. इस भारी भीड़ के कारण होटल, लॉज और धर्मशालाएं पूरी तरह भर चुकी हैं.

प्रशासन ने लिए कई फैसले
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए प्रशासन ने कई फैसले किए हैं. 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक नर्मदा नदी में नाव संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इसके अलावा, खंडवा–इंदौर रोड पर 5 जनवरी तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। भारी वाहनों को अब वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा. खंडवा जिले के देशगांव से होकर ये वाहन खरगोन और धामनोद होते हुए एबी रोड तक पहुंचेंगे, जबकि इंदौर से आने वाले भारी वाहन खरगोन जिले के रास्ते खंडवा जिले के देशगांव में प्रवेश कर अपने गंतव्य तक जाएंगे. इन व्यवस्थाओं के बावजूद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी कतारों और यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यह धार्मिक यात्रा इस समय चुनौतीपूर्ण बन गई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

खंडवा: ओंकारेश्वर में नए साल पर दर्शन चुनौतीपूर्ण, लंबी कतारों ने बढ़ाई टेंशन



Source link