ग्वालियर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बिना अनुमति हो रहा था निर्माण, निगम ने हटाया – Gwalior News

ग्वालियर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:  सरकारी जमीन पर बिना अनुमति हो रहा था निर्माण, निगम ने हटाया – Gwalior News



ग्वालियर नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 55, अवाडपुरा में एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों के खि

.

नगर निगम के भवन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि अवाडपुरा में ग्राम गुड्डी के सर्वे नंबर 281, 283 और 288 पर डॉ. बेदी और बिन्नू प्रताप द्वारा बिना वैध अनुमति कॉलोनी बनाई जा रही थी। नगर निगम से कोई स्वीकृति, लेआउट पास या अन्य अनुमति नहीं ली गई थी।

अनुमति न होने के बावजूद भूखंड काटकर निर्माण किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर शनिवार को इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। अमले ने निर्माण सामग्री को भी जब्त किया, ताकि भविष्य में कोई अवैध निर्माण न कर सके। कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति कोई विकास कार्य करना सख्त मनाही है।

निगम की अपील- पहले वैधता जांचें

इस कार्रवाई में सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल और क्षेत्राधिकारी सौरभ शाक्य सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्लॉट या मकान की खरीद से पहले उसकी वैधता जरूर जांचें। बिना अनुमति बनाई गई कॉलोनियों में निवेश करने से भविष्य में कानूनी परेशानियां हो सकती हैं। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Source link