1 छक्का के बदले 1.07 करोड़ रुपये, मैच देखने पहुंचे फैन की हुई चांदी

1 छक्का के बदले 1.07 करोड़ रुपये, मैच देखने पहुंचे फैन की हुई चांदी


Last Updated:

Ryan Rickelton Rs 1.07 Crore Six: SA20 के पहले मैच में रयान रिकेल्टन ने MI केप टाउन के लिए 113 रन की पारी खेली, लेकिन टीम डर्बन सुपर जायंट्स से 15 रन से हार गई. मैच के दौरान उनके लगाए एक छक्के ने फैन को 1.07 करोड़ रुपये का इनाम जिताया.

रिकेल्टन का छक्का स्टैंड में बैठे एक फैन ने एक हाथ से पकड़ लिया, जिससे उसे 20 लाख रैंड (करीब 1,07,76,586 रुपये) की इनामी राशि मिली

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने SA20 के चौथे सीजन के पहले मैच में MI केप टाउन के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया. केप टाउन के न्यूलैंड्स में शुक्रवार (26 दिसंबर) को खेले गए मुकाबले में बाएं हाथ के विकेटकीपर ने डर्बन सुपर जायंट्स के खिलाफ शतक जमाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. उन्होंने 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 गेंद में 113 रन की पारी खेली. मैच के दौरान डिफेंडिंग चैंपियंस को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा.

रायन रिकेल्टन ने राशिद खान की अगुवाई वाली टीम के लिए पांच चौके और 11 छक्के जड़े. उनकी ये तूफानी शतकीय पारी भी MI केप टाउन को जीत नहीं दिला सकी. इससे एक फैन को 1.07 करोड़ रुपये की इनामी राशि जरूर मिल गई. 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन का छक्का स्टैंड में बैठे एक फैन ने एक हाथ से पकड़ लिया, जिससे उसे 20 लाख रैंड (करीब 1,07,76,586 रुपये) की इनामी राशि मिली. यह रकम SA20 के एक कॉन्टेस्ट का हिस्सा है, जिसमें कोई फैन एक हाथ से क्लीन कैच पकड़कर इनाम जीत सकता है.



Source link