देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा: 19 जनवरी को होगी वोटिंग, 21 को मतगणना के बाद जारी होगा परिणाम – Sagar News

देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा:  19 जनवरी को होगी वोटिंग, 21 को मतगणना के बाद जारी होगा परिणाम – Sagar News



देवरी नगर पालिका के अध्यक्ष पद का होगा चुनाव।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सागर जिले की देवरी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके लिए 19 जनवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देवरी नगरीय क्षेत्र में आद

.

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा। इसी दिन प्रतीकों (चुनाव चिह्न) का आवंटन भी किया जाएगा। मतदान 19 जनवरी को होगा। इसके बाद 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हटा दिया गया था

देवरी नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर लंबे समय से राजनीतिक खींचतान चल रही है। अध्यक्ष पद पर नेहा जैन निर्वाचित हुई थीं, जिसके बाद उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। शिकायतों की जांच के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें पद से हटा दिया था और पार्षद सरिता जैन को अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपा गया था।

कोर्ट से स्टे लेकर वापस लौटीं, भाजपा ने निकाला

पद से हटाए जाने के बाद नेहा जैन कोर्ट से स्टे लेकर आईं और वापस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6-6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।



Source link