मंडला में रात में चोरी का प्रयास करते आरोपी गिरफ्तार: थाने के पास दुकान का ताला तोड़ते पकड़ाया, मधुरम स्वीट्स में भी वारदात की – Mandla News

मंडला में रात में चोरी का प्रयास करते आरोपी गिरफ्तार:  थाने के पास दुकान का ताला तोड़ते पकड़ाया, मधुरम स्वीट्स में भी वारदात की – Mandla News



मंडला पुलिस ने शनिवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैगी बैगी चौक पर चोरी का प्रयास कर रहे एक चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

.

जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने आरोपी को अंजली स्टेशनरी का ताला तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा और घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि उर्फ मुन्ना बैरागी (42), निवासी मोहनिया पटपरा (वर्तमान निवासी कटरा) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक दिन पहले भी अंजली फोटो स्टूडियो, यूनिक फोटो स्टूडियो और लक्ष्मी नारायण कंप्यूटर के ताले तोड़ने का प्रयास किया था।

पिछली चोरियों का भी हुआ खुलासा

सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपी ने 5 दिसंबर को मधुरम स्वीट्स में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मधुरम स्वीट्स से चोरी किया गया मोबाइल फोन और चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link