Last Updated:
Smriti Mandhana 10000 runs: श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए. मैच में 27वां रन लेते ही उन्होंने यह आंकड़ा पूरा किया और इसी के साथ पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज मिताली राज का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में स्मृति मंधाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन पूरे कर लिए. मैच में 27वां रन लेते ही उन्होंने यह आंकड़ा पूरा किया और इसी के साथ पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज मिताली राज का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. दरअसल, मंधाना भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल की है. इस मामले में पहले मिताली राज सबसे ऊपर थीं. मिताली ने 314 पारियों में 10000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे, जबकि मंधाना ने उनसे 34 पारियां कम खेलकर कीर्तिमान बना दिया.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें