120 गेंद पर 221 रन… घायल शेरनी की तरह दहाड़ीं मंधाना, शेफाली ने भी मचाया गदर, बना दिया भयंकर रिकॉर्ड

120 गेंद पर 221 रन… घायल शेरनी की तरह दहाड़ीं मंधाना, शेफाली ने भी मचाया गदर, बना दिया भयंकर रिकॉर्ड


India Women vs Sri Lanka Women: तिरुवनंतपुरम में रविवार, 28 दिसंबर को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा नाम का तूफान आया, जिसने श्रीलंका को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे T20I में श्रीलंकन कप्तान चमारी अथापथ्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद स्मृति-शेफाली ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की लंका लगाते हुए इतिहास रच दिया. दोनों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी और विपक्षी टीम को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया.

श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में भले ही स्मृति मंधाना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने इसी मुकाबले में सारा लगान वसूल लिया. जी हां, ऐसा लगा जैसे मंधाना ‘घायल शेरनी’ की तरह श्रीलंकाई गेंदबाजों पर टूटी और धज्जियां उड़ाते हुए 80 रनों की शानदार पारी खेली. श्रीलंका महिला टीम को दर्द सिर्फ स्मृति ने नहीं बल्कि उनकी जोड़ीदार शेफाली वर्मा ने भी दिया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप की. 

स्मृति-शेफाली की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी

Add Zee News as a Preferred Source


श्रीलंका के खिलाफ चौथे T20I में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 92 गेंदों पर 162 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला टीम की तरफ से किसी विकेट के लिए इससे बड़ी पार्टनरशिप नई हुई थी. दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले भी इस रिकॉर्ड पर स्मृति-शेफाली का ही कब्जा था. दोनों ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 143 रन जोड़े थे. अब स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 162 रनों की पार्टनरशिप कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

120 गेंद पर बने 221 रन

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच हुई रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 221 रनों का पहाड़ खड़ा किया. स्मृति ने 48 गेंद पर 80 रन और शेफाली ने 46 गेंदों पर 79 रन बनाए. आखिरी ओवर में विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भी जलवा दिखाया और 250.00 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 16 गेंद पर नाबाद 40 रन ठोक दिए. भारत ने स्कोरबोर्ड पर 221 रन बनाए. T20 इंटरनेशनल में ये भारतीय महिला टीम का सबसे बड़ा टोटल है. 

T20I में भारतीय महिला टीम के उच्चतम स्कोर

221/2 बनाम श्रीलंका-महिला, तिरुवनंतपुरम, 2025
217/4 बनाम वेस्टइंडीज-महिला, डी वाई पाटिल, 2024
210/5 बनाम इंग्लैंड-महिला, ट्रेंट ब्रिज, 2025
201/5 बनाम यूएई महिला, दंबुल्ला, 2024

ये भी पढ़ें: BBL: ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा मॉन्स्टर छक्का… आसमान में तारों की तरह टिमटिमाने लगी गेंद, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

 



Source link