झाड़ियां में पड़े निर्वस्त्र अज्ञात महिला के शव को चेक करती पुलिस
ग्वालियर में एक महिला का निर्वस्त्र शव झाड़ियों में मिला है। पुलिस को सोमवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच राहगीरों से सूचना मिली थी। महिला के सिर पर भारी हथियार से वार कर हत्या की गई है। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार में कटारे फार्म हाउस के
.
शव एक दिन पुराना होने का अनुमान मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शव के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस का अनुमान है कि शव एक दिन पुराना हो सकता है।
पुलिस अज्ञात महिला की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
धारदार हथियार से हत्या, संभवत: गलत काम हुआ एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि नारायण बिहार कॉलोनी की झाड़ियां में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर मैं बल के साथ मौके पर पहुंची, महिला के सिर पर किसी भारी हथियार से हमला कर हत्या की गई है। संभवत महिला के साथ गलत काम भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकती है। घटनास्थल के आसपास CCTV भी चेक किए जा रहे हैं। अन्य थानों से गुमशुदा हुई महिलाओं की जानकारी भी जुटाए जा रही है।