चोरों ने पहले कुत्तों को खिलाया मांस, फिर घुसे घर में, लाखों के माल पर हाथ साफ…देखें Video

चोरों ने पहले कुत्तों को खिलाया मांस, फिर घुसे घर में, लाखों के माल पर हाथ साफ…देखें Video

X

चोरों ने पहले कुत्तों को खिलाया मांस, फिर घुसे घर में, लाखों के माल पर हाथ साफ…देखें Video

arw img

रिपोर्ट- शैलेंद्र सिंह. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. सीनियर एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर चोरी हुई है. एयरपोर्ट रोड के सूरज नगर की यह घटना है. शातिर चोरों ने वारदात से पहले घर के दो खूंखार कुत्तों को शांत करने लिए मांस खिलाया. इसके बाद नकाबपोश चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए. तलवार, चाकू और हथियार लेकर 8 चोर घर में घुसे. वे चोरी का सामान ले जाने के लिए लोडिंग वाहन लेकर आए थे. उन्होंने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने घर से 18 लाख रुपये कैश और लाखों का जेवर उड़ा लिया. चोरी की वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी. शातिर चोर रात एक बजे से करीब तीन बजे तक कॉलोनी में टहलते रहे. पीड़ित परिवार इंदौर गया हुआ था. नौकरानी ने घटना की जानकारी दी. घटना का सीसीटीवी सामने आया है. पुलिस जांच कर रही है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

चोरों ने पहले कुत्तों को खिलाया मांस, फिर घुसे घर में, लाखों के माल पर हाथ साफ…देखें Video

Source link