जिला पंचायत सीईओ ने युवक को पीटा, वीडियो: नर्मदा तट पर पेशाब करने से नाराज थे; पंडित को भी फटकारा – Narsinghpur News

जिला पंचायत सीईओ ने युवक को पीटा, वीडियो:  नर्मदा तट पर पेशाब करने से नाराज थे; पंडित को भी फटकारा – Narsinghpur News


नरसिंहपुर के बरमान रेत घाट पर जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र नागेश ने एक युवक को जमकर थप्पड़ मारे और पुजारी से अभद्र व्यवहार किया। वह नर्मदा तट पर युवक के पेशाब करने से नाराज थे। मामला शनिवार का है, सोमवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद से ही लोगों में आक्

.

युवक को चांटे मारे, पंडित से अभद्रता की

बरमान रेत घाट पर कथा पूजन कराने वाले पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि शनिवार को सीईओ गजेंद्र नागेश घाट पर आए और तट के पास जनरल स्टोर चलाने वाले युवक ब्रजेश नौरिया को घाट के पास पेशाब करने के लिए फटकार लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने चालानी कार्रवाई करने की बजाय युवक को कई बार चांटे मारे और दुकान तोड़ने की धमकी दी।

बोले- तुम्हें रेत में गड़वा दूंगा

इस दौरान जब उन्होंने अधिकारी से घाट क्षेत्र में सुलभ शौचालय नहीं होने की बात कही तो वह उनपर भड़क गए। पंडित मिश्रा ने बताया कि इस दौरान सीईओ गजेंद्र नागेश ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। उन्हें रेत में गाड़ देने की धमकी दी गई और दंड बैठक लगाने के लिए मजबूर किया।

पंडित मिश्रा ने बताया कि सीईओ ने उनसे कहा-

तुम्हें रेत में गड़वा दूंगा, जीतना ऊपर दिख रहे हो, उतना ही अंदर करवा दुंगा।

QuoteImage

कलेक्टर और एसपी से की शिकायत

पंडित कैलाश चंद्र मिश्रा सोमवार को कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनका सार्वजनिक रूप से अपमान हुआ है और उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। घटना सामने आने के बाद जिले के पुजारी और ब्राह्मण समाज में नाराजगी है।

दुकानदार को थप्पड़ मारे, दुकान तोड़ने की धमकी दी

वहीं बरमान निवासी ब्रजेश नौरिया ने बताया कि वह घाट के पास एक जनरल स्टोर्स चलाते हैं। शनिवार को वह तट के पीछे पेशाब करने गए थे। उसी समय सीईओ वहां पहुंचे और नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने बिना उसकी बात सुने दो थप्पड़ मारे, वहीं उनके साथ आए पुलिसकर्मी ने भी उसकी पिटाई की।

इसके बाद सीईओ ने उसकी दुकान तुड़वाने और दोबारा वहां नहीं दिखने की धमकी दी। हालांकि, ब्रजेश नौरिया ने अभी तक इसकी थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ब्राह्मण समाज ने की कार्रवाई की मांग

सोमवार को पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में इस घटना को लेकर चर्चा है। पुजारी और ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



Source link