Last Updated:
Python Rescue Video: सागर में भूसे के ढेर से 12 दिन में पांचवां अजगर पकड़ा गया है. भूसे का ढेर भारी भरकम विशालकाय अजगरों का घर बन गया है. लेकिन, इस बार रेस्क्यू के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब अजगर की पूछ को पकड़ने वाले स्नेक कैचर को ही…
Python Rescue: MP के सागर जिले में एक भूसे का ढेर वनविभाग के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है. क्योंकि, इस भूसे के ढेर से बीते 12 दिन में पांचवां अजगर पकड़ा गया है. भूसे का ढेर भारी भरकम विशालकाय अजगरों का जखीरा बन गया है. लेकिन, इसका रेस्क्यू करने के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब अजगर ने स्नेक कैचर को ही घसीटता ले गया और एक नाली में छिप गया. करीब 15 फीट लंबे अजगर को देख मौजूद लोग कहने लगे ये तो एनाकोंडा है.
सागर के स्केन कैचर अकील बाबा ने फिर अपने बेटे को बुलाया. पिता-पुत्र की जोड़ी ने मिलकर 15 फीट लंबे और 40 किलो वजनी अजगर को पकड़ा. इस अजगहर की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है. अब इस क्षेत्र के लोग हैरान हैं कि आखिर एक भूसे के ढेर से एक के बाद एक इतने अजगर कैसे निकल रहे हैं? यह मामला जिले के सानौधा गांव के पास का है, जहां गोदाम के पीछे खाली हिस्से में भूसा रखा हुआ है. यहां रविवार को मजदूर भूसा भरने आए थे, जहां उन्होंने ये अजगर दिखा.
मजदूरों के उड़े होश
मजदूरों ने बताया, उन्होने 4 या 5 भक्कू भूसा की भरा होगा, तभी अचानक फुसफुसाने की आवाज आई. अच्छे से देखा तो इसमें अजगर था. वहां भगदड़ मच गई. उन्होंने भूसा मालिक को जानकारी दी. वन विभाग को सूचना भेजी गई. वन विभाग की टीम स्नेक कैचर अकील बाबा को लेकर पहुंची, जहां भूसा में हाथ डालते ही अजगर की पूछ उन्होंने पकड़ ली थी. लेकिन, वह इतना ताकतवर था कि उसने स्नेक कैचर को ही घसीट लिया. फिर एक नाली में जाकर पत्थर के नीचे छिप गया. इसके बाद बाबा ने बेटे असद को बुलवाया. फिर दोनों ने इस खतरनाक अजगर को काबू किया. बाद में उसे वन विभाग के साथ जंगल ले गए और छोड़ दिया.
खतरा टला नहीं, सावधान रहें
अकील बाबा ने बताया, इस भूसे के ढेर से उन्होंने चौथा अजगर पकड़ा है. यहां पर आसपास के लोगों ने और भी सांप देखे हैं. ऐसा अजगर छोटे बच्चों, बकरी, कुत्ता और अन्य छोटे जीवों को आराम से निगल जाता है. जो अजगर आज पकड़ा है, वह मादा है. इसके पहले इसके बच्चों को पकड़ा था. अजगर एक बार में 30 से 36 अंडे देता है. कुछ नष्ट हो जाते हैं और कुछ इधर-उधर भाग जाते हैं, इसलिए आसपास के लोगों को सावधान रहना चाहिए. आगे बताया, इस समय ठंड बहुत हो रही है. ठंड से बचाव के लिए यह ऐसी जगह पर पहुंच जाते हैं. यह अजगर भी यहां पर लंबे समय से डेरा डाले हुए होगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें