Last Updated:
Guna News: गुना में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. रसीद कॉलोनी में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. इलाज के दौरानयुवक और 15 साल की किशोरी की मौत हो गई. मृतक के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि दोनों को ये खौफनाक कदम उठाना पड़ा.
संदीप दीक्षित/गुना. गुना के कैंट थाना क्षेत्र की रसीद कॉलोनी में रविवार शाम प्रेमी युगल ने जहर खा लिया. घटना के बाद 25 साल के युवक और 15 वर्षीय किशोरी दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं मृतक युवक के भाई ने कैंट पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं.
जानकारी के अनुसार, रसीद कॉलोनी निवासी गणेश रजक और उसी मोहल्ले की रहने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा रिशिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन रिशिका के नाबालिग होने के कारण परिजनों ने उन्हें कुछ समय रुकने की सलाह दी थी.
रोटी में मिलाकर दिया जहर
रिशिका के परिजनों का दावा है कि गणेश रविवार शाम उनके घर आया और रोटी में मिलाकर रिशिका को जहर दे दिया. गणेश ने भी जहरीले पदार्थ खा लिया. जहर का असर होते ही रिशिका को उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद गणेश भी जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन वह वहां से अचानक लापता हो गया. पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर उसे एक अज्ञात स्थान से ढूंढ निकाला और दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान गणेश की मृत्यु हो गई.
गणेश के भाई ने लगाए आरोप
इस मामले में मृतक गणेश के भाई ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भाई का कहना है कि गणेश जब काम से लौटा था, तब उसे घटना की पूरी जानकारी नहीं थी. पुलिसकर्मी और लड़की का भाई उसे उठाकर ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. मारपीट करने वालों में एक महिला पुलिसकर्मी सहित 4 से 5 अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे. गणेश को कैंट थाने में भी बंद किया गया था.
भाई का आरोप है कि जब पुलिस को गणेश की मौत का पता चला, तब उसे छोड़ा गया. घटनाक्रम सामने आने के बाद रसीद कॉलोनी में सनसनी फैल गई है. युवक और नाबालिग के बीच उम्र का अंतर काफी ज्यादा था, इसलिए मामले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही हैं. दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया जा रहा है.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें