BBL में मैदान पर बाबर आजम और स्टीव स्मिथ, फिर लग गई भीषण आग, हलक में अटकी जान

BBL में मैदान पर बाबर आजम और स्टीव स्मिथ, फिर लग गई भीषण आग, हलक में अटकी जान


Sydney Sixers vs Perth Scorchers: बिग बैश लीग 2025-26 (बीबीएल) में मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स की टीमें क्वालीफायर मैच में आमने-सामने हुईं. सिडनी के कप्तान मोइसेस हेनरिक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पर्थ ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 9 विकेट पर 147 रन बनाए. उसकी बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया. ऑप्टस स्टेडियम के बाहर आग की लपटों ने दहशत फैला दिया. उस समय पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ मैदान में फील्डिंग कर रहे थे.

स्टेडियम के बाद लगी आग

क्वालिफायर मैच के दौरान पर्थ स्टेडियम के बाहर एक छोटी सी झाड़ियों में आग लगने की खबर मिली, जिससे स्टेडियम के पीछे के इलाकों में काफी धुआं और तेज गंध फैल गई. जानकारी के अनुसार, आग स्टेडियम परिसर के पीछे झाड़ियों या पेड़-पौधों के एक हिस्से में लगी थी. स्टेडियम के स्टाफ और सपोर्ट कर्मियों को तुरंत तैनात किया गया और उन्हें स्थिति को कंट्रोल करने के लिए काम करते देखा गया. आग को छोटे पैमाने का बताया गया और उसे फैलने से रोकने की कोशिशें जारी थीं.

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

बड़ी अनहोनी की खबर नहीं

स्टेडियम के अंदर दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और मैच तय समय के अनुसार जारी रहा. आग के धुएं ने सबको परेशान कर दिया. इसके बाद पुलिस के कुछ अधिकारियों को वहां देखा गया. इसके बाद आग पर काब पाने की कोशिश की गई और किसी बड़ी अनहोनी की खबर अब तक नहीं आई है और इसके कारण मैच को भी नहीं रोका गया.

ये भी पढ़ें: ये जंगल में कहां पहुंच गई सूर्या सेना? टी20 वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन, ईशान किशन और रिंकू सिंह ने उड़ाया गर्दा

प्लेऑफ का गजब रोमांच

बिग बैश लीग के प्लेऑफ राउंड इस मैच से शुरू हो गए हैं. क्वालीफायर के बाद नॉकआउट मैच 21 जनवरी को होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स के बीच होबार्ट में खेला जाएगा. क्वालीफायर में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और नॉकआउट में जीतने वाली टीम चैलेंजर मैच में खेलेगी. इसमें उसका मुकाबला क्वालीफायर में हारने वाली टीम से होगा. दूसरी ओर, नॉकआउट में परास्त होने वाली टीम को दूसरा मौका नहीं मिला और वह टूर्नामेंट से सीधे बाहर हो जाएगी. चैलेंजर मैच 23 जनवरी और फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा. बता दें कि ब्रिस्बेन हीट, एडिलेड स्टार्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई.





Source link