Ashes: 2 दिन में 36 विकेट… मेलबर्न की पिच पर आईसीसी का बड़ा फैसला, MCG पर लगाया जुर्माना

Ashes: 2 दिन में 36 विकेट… मेलबर्न की पिच पर आईसीसी का बड़ा फैसला, MCG पर लगाया जुर्माना


Ashes Series Melbourne Pitch: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज में पर्थ के बाद मेलबर्न टेस्ट भी दो दिनों में समाप्त हो गया. मेलबर्न में तो 2 दिन में 36 विकेट गिर गए. यहां तक कि पहले दिन दोनों टीमों की एक-एक पारी समाप्त हो गई थी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को मेलबर्न में इस्तेमाल की गई पिच को खराब बताया और मैच रेफरी जेफ क्रो की असेसमेंट रिपोर्ट में इसे गेंदबाजों के पक्ष में बहुत ज्यादा माना गया.

आईसीसी ने लगाया जुर्माना

आईसीसी ने पिच की आलोचना करने के बाद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जुर्माना भी लगाया है. उसने इस जगह को एक डिमेरिट पॉइंट दिया है. आईसीसी के एक बयान में कहा गया, ”चौथे एशेज टेस्ट की जगह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की पिच को ‘खराब’ माना गया है और आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के तहत इस जगह को एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है.” छह डिमेरिट पॉइंट जमा होने पर इस जगह पर 12 महीने का बैन लग जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: खूंखार बॉलर ने लिया संन्यास, 18 साल का करियर समाप्त, 329 मैचों में उड़ाए 637 विकेट

जेफ क्रो ने बताया कारण?

जेफ क्रो ने पिच के असेसमेंट के पीछे के फैसले को समझाते हुए यह फैसला सुनाया. उन्होंने कहा, ”MCG की पिच गेंदबाजों के बहुत ज्यादा पक्ष में थी. पहले दिन 20 विकेट गिरे, दूसरे दिन 16 और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना सका. इसलिए गाइडलाइंस के हिसाब से पिच असंतोषजनक थी और जगह को एक डिमेरिट पॉइंट मिलता है.”

ये भी पढ़ें: W, W, W, W, W, W, W, W… अनजान बॉलर ने मचाई तबाही, मिसाइल की तरह फेंकी गेंद, क्रिकेट जगत में मच गई खलबली

स्टोक्स ने की थी आलोचना

पिच की बहुत आलोचना हुई और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि यह खेल के लिए अच्छी नहीं थी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इसे बुरा बताया. दर्शकों ने सिर्फ 142 ओवर में कुल 36 विकेट गिरते देखे और कोई भी बल्लेबाज 50 रन तक नहीं पहुंच पाया. 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर एशेज पहले ही अपने पास रख ली है. सीरीज का आखिरी टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.



Source link