साल 2025 जाते-जाते अंत में भारतीय महिला क्रिकेटर्स को गुड न्यूज दे गया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने वनडे विश्व कप खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है. जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुड न्यूज दी. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में 52 रन से जीत हासिल की थी. साल 2022 में खेले गए महिला विश्व कप से यह प्राइज मनी तीन गुना ज्यादा थी.
पुरुषों से भी ज्यादा प्राइज मनी
महिला वनडे विश्व कप 2025 की प्राइज मनी करीब 123 करोड़ रुपये थी, जबकि पुरुष वनडे विश्व कप 2023 की प्राइज मनी करीब 88 करोड़ रुपये थी. जिसने महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक समानता लाने के आईसीसी के प्रयास को दर्शाया है. मुंबई के डीवाई पाटिल में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के खिताबी मुकाबले को करीब 18.5 करोड़ लोगों ने देखा, जो पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बराबर है. महिला विश्व कप 2025 के फाइनल के दौरान 10 सेकंड का एड स्लॉट 2.5 से 3 लाख रुपये का था.
फाइनल मैच में फैंस की भरमार
फाइनल मुकाबले में दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा दर्शाता है कि अब महिला क्रिकेट भी मुख्यधारा में आ रहा है. बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट की नींव को मजबूत बनाने के लिए घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस बढ़ाई है. घरेलू महिला क्रिकेटरों की मैच फीस दोगुनी से भी ज्यादा की गई है. सीनियर महिला क्रिकेटर्स को अब घरेलू टूर्नामेंट खेलने पर प्रतिदिन 50 हजार रुपये मिलेंगे. वहीं, सीनियर महिला वनडे और मल्टी-डे टूर्नामेंट की प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को प्रतिदिन 50,000 रुपये दिए जाएंगे.
ये भी पढे़ं..भगदड़ में मौत, हैंडशेक कंट्रोवर्सी… 2025 के 5 विवादों ने क्रिकेट जगत को हिला डाला
रिजर्व प्लेयर्स की कितनी होगी सैलेरी
रिजर्व खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये मिलेंगे. नेशनल टी20 टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये मिलेंगे. यकीनन इससे भारत की करोड़ों लड़कियां इस खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगी. भारत की जीत से लड़कियों को खेल अपनाने की प्रेरणा मिलेगी. समाज में महिला खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ेगी.