झाबुआ में बिल चुकाने के बाद भी काटा कनेक्शन: चचेरे भाई का बिल बकाया था; ग्रामीण बोला- बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित – Jhabua News

झाबुआ में बिल चुकाने के बाद भी काटा कनेक्शन:  चचेरे भाई का बिल बकाया था; ग्रामीण बोला- बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित – Jhabua News


झाबुआ के वार्ड नंबर 3 निवासी देवेंद्र सिंह बामनिया ने बिजली कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन 23 दिसंबर को काट दिया गया, जबकि उन्होंने पिछला बिल समय पर चुका दिया था। अब उनका पूरा परिवार पिछले आठ दिनों

.

यह है पूरा मामला

देवेंद्र ने बताया कि उनका बिजली कनेक्शन उनके स्वर्गीय पिता के नाम पर है। उन्होंने पिछले महीने का 1296 रुपए का बिल जमा कर दिया था। विभाग ने गलती से उनके ऊपरी हिस्से में रहने वाले चचेरे भाई राजेंद्र (बकाया बिल वाले) का बिल वसूलने के बजाय देवेंद्र का कनेक्शन काट दिया।

अंधेरे में बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

देवेंद्र के घर में दो बच्चे हैं, जिनकी परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन बिजली न होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पत्नी बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। पेशे से वाहन चालक देवेंद्र दिनभर काम कर घर लौटते हैं, लेकिन अंधेरे में घर में आराम नहीं कर पा रहे हैं।

प्रशासन से नहीं मिली राहत

देवेंद्र ने बताया कि उन्हाेंने इस मामले में बिजली कंपनी के दफ्तर और सहायक यंत्री रेखा मेडा से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। अब पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाने के लिए कलेक्टर कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।



Source link