दमोह के गायत्री शक्तिपीठ के समीप एक घर में घुसकर मारपीट करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कासिम खान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इ
.
यह घटना रविवार दोपहर की है, जब फुटेरा वार्ड 3 के कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान ने अपने साथियों के साथ गायत्री शक्तिपीठ गेट के समीप रहने वाले चंदू उपाध्याय के घर में घुसकर मारपीट की थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
पीड़ित चंदू उपाध्याय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने शुरुआत में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसके विरोध में सोमवार शाम को ब्राह्मण समाज ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया था।
मामला दर्ज होने के बाद, पुलिस ने मंगलवार दोपहर आरोपियों को गिरफ्तार किया। शाम को उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों को कोतवाली से वाहन तक पैदल लाया गया था।