पटेल नगर, विजय नगर-दानिश हिल्स में कल बिजली कटौती: भोपाल के 55 इलाकों में असर; सर्वधर्म, भानपुर-शबरी नगर में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

पटेल नगर, विजय नगर-दानिश हिल्स में कल बिजली कटौती:  भोपाल के 55 इलाकों में असर; सर्वधर्म, भानपुर-शबरी नगर में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News



भोपाल के करीब 55 इलाकों में बुधवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

.

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिश हिल्स, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म, दानिश हिल्स व्यू, सुभाष नगर, भानपुर, शिव नगर, शबरी नगर, मालीखेड़ी, विजय नगर, पटेल नगर समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप, सागर ग्रीन हिल्स, अगस्ता बिल्डर, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म डी सेक्टर, सीआई पार्क व्यू, सांईनाथ कॉलोनी, एजी क्लॉसिक, नेताजी हिल्स, दानिश व्यू फेस-1, 2, 3 और 4 एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक न्यू सुभाष नगर, अर्जुन नगर, अशोक नगर, चंबल कॉलोनी, शालीमार कॉम्पलेक्स, अशोका इन्क्लेव, बाग दिलकुशा, पुल बोगदा एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ईरानी बस्ती, भानपुर, गीता नगर, लीलाधर कॉलोनी, समता नगर, शिव नगर फेस-3 और 4, मालीखेड़ी, शबरी नगर, पिपलिया बाज खां, विजय नगर, पटेल नगर, विजय मार्केट, बिहारी बस्ती, जाट एरिया, सत्यम नगर, मैथाई नगर, नंदा नगर, बैरागढ़ गांव, आदर्श नगर, नई बस्ती एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रजत विहार, लैंड मार्क, वैष्णो परिसर, राधा-कृष्णा इन्क्लेव, भेल संगम टॉवर, आदि परिसर, लैंड मार्क स्क्वेयर एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक खाटलापुरा, चिकलोद रोड, भोईपुरा एवं आसपास।



Source link