पन्ना में सफाई कर्मचारियों का हंगामा: दो माह से वेतन न मिलने पर नाराज, सीएमओ की समझाइश पर शांत – Panna News

पन्ना में सफाई कर्मचारियों का हंगामा:  दो माह से वेतन न मिलने पर नाराज, सीएमओ की समझाइश पर शांत – Panna News


सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

पन्ना नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार, 30 दिसंबर को वेतन न मिलने के विरोध में हंगामा किया। दो महीने से अधिक समय से वेतन न मिलने से नाराज सैकड़ों कर्मचारियों ने नगर पालिका के कचरा संग्रहण स्थल के बाहर अपनी झाड़ू रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन

.

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका सीएमओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट गए।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि दो माह से अधिक समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका और उनके परिवारों का भरण-पोषण इसी वेतन पर निर्भर है। कई कर्मचारियों के बिजली बिल जमा न होने के कारण उनकी बिजली काट दी गई है, और उन्हें खाने-पीने तक की दिक्कतें आ रही हैं।

कर्मचारियों ने यह भी बताया कि उन्होंने पूर्व में कई बार मौखिक रूप से सीएमओ को अपनी समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 10 जनवरी, 2026 तक उनका वेतन नहीं दिया जाता है, तो नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे।

नगर पालिका सीएमओ उमा शंकर मिश्रा ने बताया कि वेतन भुगतान में देरी का कारण शासन द्वारा ई-नगर पालिका 2 पोर्टल का शुरू न होना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराना पोर्टल वर्तमान में बंद है, जिसके कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं डाला जा पा रहा है।

सीएमओ मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि यह पोर्टल जल्द से जल्द शुरू हो जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोर्टल शुरू होते ही सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान फिर से शुरू हो जाएगा।



Source link