आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
| सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं |
|
इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक अमृत होम्स कॉलोनी, शंकराचार्य फ्लावर सिटी, किलोल बंगलो एवं आसपास।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक महाबली नगर, सांईनाथ, मां पार्वती नगर एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रगति परिसर एवं आसपास।
- सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक दुर्गा नगर, रेलवे कॉलोनी, बैकुंड अपॉर्टमेंट, शक्ति नगर ए सेक्टर एवं आसपास।
- दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ग्लोबल पार्क सिटी कॉलोनी, संत आसाराम फेस-3, एबीडीएल, सेंच्यूरी स्कॉय एवं आसपास के इलाके।
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
शलाका चित्र प्रदर्शनी
- जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
- दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
|
| कैंपस/जॉब |
|
MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, फॉर्म भरें
- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। आखिरी तारीख 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।
बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय
- भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
- प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link