शराब कांड पर इंग्लिश प्लेयर्स को क्लीन चिट.. बड़ी टेंशन से मिला छुटकारा, ECB नहीं लेगा एक्शन

शराब कांड पर इंग्लिश प्लेयर्स को क्लीन चिट.. बड़ी टेंशन से मिला छुटकारा, ECB नहीं लेगा एक्शन


Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड बीच चल रही एशेज सीरीज के बीच जीत-हार से ज्यादा पिच और शराब कांड के चर्चे देखने को मिले. अब एल्कोहॉल कंट्रोवर्सी पर विराम लगने वाला है क्योंकि खबर है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस मुद्दे पर प्लेयर्स को ग्रीन सिग्नल दे दिया है. दूसरे और तीसरे टेस्ट के बीच नूसा में टीम-बिल्डिंग ट्रिप के दौरान कथित तौर पर अधिक शराब पीने की शिकायत हुई थी. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस ट्रिप के दौरान ज़्यादा शराब पी थी, जिसे खिलाड़ियों को हार से उबरने और अगले मैच के लिए तैयार होने के लिए टीम-बिल्डिंग एक्सरसाइज के तौर पर आयोजित किया गया था.

ECB नहीं लेगा एक्शन

हालांकि, अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ECB को इस ट्रिप के दौरान इंग्लिश खिलाड़ियों की ओर से कोई दुर्व्यवहार नहीं मिला है. जिसके चलते उनपर एक्शन नहीं लिया जाएगा. हालांकि टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज बेन डकेट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें वह देर रात तक पार्टी करने के बाद नशे में और लगभग होश में नहीं दिख रहे थे. ECB ने यह निष्कर्ष निकाला है कि ‘कोई दुर्व्यवहार नहीं’ हुआ था और इसलिए खिलाड़ियों के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source


जांच में कोई बड़ा खुलासा नहीं

द डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘जांच की प्रक्रिया का खुलासा जनता के सामने नहीं किया गया था और फैसला ‘बीयर पीने’ के खिलाफ तैयार किया गया था, न कि किसी अन्य दुर्व्यवहार के खिलाफ. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ नूसा ट्रिप के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिन्हें किसी भी दुर्व्यवहार या रेड फ्लैग गतिविधियों के सामने आने पर हस्तक्षेप करने का भी अधिकार था. हालांकि, उन्हें दखल देने की ज़रूरत नहीं पड़ी और यह ब्रेक एक बैचलर पार्टी जैसा था.’

ये भी पढे़ं.. उम्र 17 साल, 1.6 करोड़ की बोली और अब मंधाना को किया रिप्लेस, कौन हैं कमलिनी?

4 जनवरी को आखिरी टेस्ट

इंग्लैंड टीम को ये रिपोर्ट काफी राहत देगी. टीम अपने अगले और आखिरी असाइनमेंट के लिए सिडनी जा रहे हैं. सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट जो 4 जनवरी से शुरू होगा. इंग्लैंड, 0-3 की अजेय बढ़त से पिछड़ने के बाद, कुछ सम्मान बचाने में कामयाब रहा और मेलबर्न में चौथे टेस्ट को दो दिनों के भीतर जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइटवॉश से बच गया.



Source link